
'हमें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा...', उत्तराखंड के पूर्व CM की बेटी से 4 करोड़ की ठगी के आरोपों पर बोले प्रोड्यूसर
AajTak
फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेत्री आरुषि निशंक का कहना है कि दो प्रोड्यूसर्स ने उन्हें धोखा देकर भारी भरकम रकम ठग ली. आरुषि के अनुसार दोनों प्रोड्यूसर उनके घर आए और फिल्म प्रोडक्शन लिमिटेड के डायरेक्टर बताते हुए दावा किया कि वे एक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बना रहे हैं. इस फिल्म में शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में थे.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की अभिनेत्री बेटी और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक ने मुंबई के दो फिल्म प्रोड्यूसर्स मानसी वरुण बागला और वरुण प्रमोद कुमार बागला पर 4 करोड़ रुपये की ठगी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में देहरादून के कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. लेकिन अब इस मामले पर वरुण बागला ने प्रतिक्रिया दी है.
फिल्म प्रोड्यूसर वरुण बागला ने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने के लिए गलत आरोप लगाए गए हैं. आरुषि निशंक अपने रुतबे और शक्ति का इस्तेमाल कर मीडिया को गुमराह कर रही है. उन्हें स्पष्ट रूप से तारीख और समय बतानी चाहिए, जिस समय हम कथित तौर पर उनके घर गए. हम कभी उनके घर नहीं गए और ना ही हमने उन्हें कभी अप्रोच किया.
उन्होंने का कि असल में आरुषि निशंक और उनकी मैनेजर अपूर्वा ने सबसे पहले हमने बॉम्बे में अप्रोच किया. उनके सभी दावे गलत हैं. अगर वह कह रही हैं कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई तो उन्हें इसका प्रमाण देना चाहिए. असल में ये लोग ही हमें धमका रहे हैं. प्रभाव और रुतबे का इस्तेमाल कर हमें जानबूझकर बदनाम किया जा रहा है. हमारे खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह से गलत है.
क्या है मामला?
फिल्म प्रोड्यूसर और अभिनेत्री आरुषि निशंक का कहना है कि दो प्रोड्यूसर्स ने उन्हें धोखा देकर भारी भरकम रकम ठग ली. आरुषि के अनुसार दोनों प्रोड्यूसर उनके घर आए और फिल्म प्रोडक्शन लिमिटेड के डायरेक्टर बताते हुए दावा किया कि वे एक फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' बना रहे हैं. इस फिल्म में शनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में थे. ऐसे में इस फिल्म के लिए एक अभिनेत्री की जरूरत है.
आरुषि ने आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रोड्यूसर्स ने उनसे कहा था कि अगर इस फिल्म में पांच करोड़ रुपये निवेश करोगी तो न केवल उन्हें यह रोल मिलेगा, बल्कि फिल्म के कुल मुनाफे का 20 फीसदी हिस्सा भी मिलेगा. इसके अलावा, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि रोल पसंद नहीं आता या वह संतुष्ट नहीं होतीं तो उनके द्वारा दी गई पूरी रकम 15 फीसदी ब्याज सहित वापस कर दी जाएगी.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.










