
'हमें कोई ऑफर नहीं मिला...', अजित-शरद पवार की सीक्रेट मीटिंग और कांग्रेस की चिंता पर सुप्रिया सुले का जवाब
AajTak
अजित-शरद की बैठक को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक घमासान मच गया है. दावा किया जा रहा है कि बीजेपी की ओर से अजित पवार ने शरद पवार को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने का ऑफर दिया है. कांग्रेस इस पर शरद पवार की प्रतिक्रिया मांग रही है. अब सुप्रिया सुले ने इस पर जवाब दिया है.
महाराष्ट्र में सियासत फिर गरमा गई है. इसकी वजह एनसीपी चीफ शरद पवार और उनके भतीजे अजित पवार की सीक्रेट मीटिंग है. ये मीटिंग पिछले दिनों पुणे में एक उद्योगपति के यहां हुई थी. दावा किया जा रहा है कि बैठक में शरद पवार को मनाने के लिए बीजेपी ने अजित पवार के जरिए एक बड़े ऑफर की पेशकश की है. कांग्रेस नेता भी इस मुलाकात पर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. अब इन अटकलों पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने जवाब दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कोई ऑफर नहीं दिया गया.
दरअसल, एक अखबार ने पृथ्वीराज चव्हाण के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि बीजेपी ने शरद पवार को केंद्र में कृषि मंत्री बनाने और नीति आयोग के अध्यक्ष पद का ऑफर दिया है. इसके अलावा सांसद सुप्रिया सुले और विधायक जयंत पाटिल को मंत्री बनाने की भी पेशकश की गई है. इस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता शरद पवार से अपना पक्ष साफ करने के लिए कह रहे हैं.
सुप्रिया सुले ने दिया जवाब
एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, मैं सीधा जवाब देती हूं. कोई ऑफर नहीं दिया गया. मुझे किसी ऑफर के बारे में नहीं पता. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस क्या स्टेटमेंट दे रही है. पवार साहब और मैंने कोई बयान नहीं दिया. मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता. हम राहुल गांधी और सोनिया गांधी से बात करेंगे. हम संसद में कांग्रेस के साथ बैठते हैं और उनके साथ रणनीति बनाते हैं. उनके राज्य नेतृत्व के बारे में मेरा बोलना अनुचित है. मैं कांग्रेस के राज्य नेतृत्व पर टिप्पणी नहीं कर सकती.
अजित-शरद की बैठक को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल
अजित-शरद की बैठक को लेकर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाए हैं. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि वे एनसीपी चीफ शरद पवार और अजित पवार के बीच होने वाली सीक्रेट मीटिंग मंजूर नहीं हैं और यह उनकी पार्टी के लिए चिंता का विषय है. पटोले ने कहा, यह हमारे लिए चिंता का विषय है और इस मामले पर कांग्रेस के शीर्ष नेता चर्चा करेंगे. INDIA गठबंधन भी इस पर चर्चा करेगा, इसलिए मेरे लिए इस पर आगे चर्चा करना उचित नहीं होगा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










