
हमीरपुर में महिला की हत्या, बेटा बोला- इसलिए पापा ने मम्मी को मार दिया...
AajTak
हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में एक शख्स पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है. वो जुआ, शराब सहित अन्य बुरी आदतों का लती है. इसके चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था. दो दिन पहले मायके से लौटी पत्नी को उसने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
यूपी के हमीरपुर जिले से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घरेलू कलह और तंत्र-मंत्र के शक में उसने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया. महिला के बेटे ने अपनी बाप की करतूत का खुलासा किया तो पुलिस भी सन्न रह गई.
दरअसल, जिले में राठ कस्बे के चरखारी रोड जुगियाना इलाके में हरिश्चंद्र अनुरागी पत्नी संगीता देवी (38 साल) और तीन बच्चों अंशुल (17 साल), अंशिका (12 साल) और प्राची (8 साल) के साथ रहता है. वो जुआ, शराब सहित अन्य बुरी आदतों का लती है. इसके चलते घर में आए दिन झगड़ा होता था.
घर में गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया
उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने कई बार कोतवाली में शिकायत भी की. इस वजह से ही ज्यादातर वो दिल्ली में अपने मायके में रहती थी. दो दिन पहले ही लौटी थी. उसके पति को शक था कि पत्नी ने उस पर कुछ जादू-टोना करवा रखा है. इसी बात को लेकर उसने घर में गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया.
'पापा को शक था कि मम्मी ने जादू-टोना करवाया है'
जब परिजनों ने लाश देखी तो कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के साथ ही पूछताछ की. इस दौरान महिला के बेटे ने बताया, 'पापा को शक था कि मम्मी ने कुछ जादू-टोना करवा रखा है. इसलिए पापा ने मम्मी को मारा दिया'.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










