
हमास पर इजरायल की बड़ी चोट... एंटी टैंक मिसाइल यूनिट का कमांडर ढेर, ड्रोन प्लांट और हथियारों के डिपो पर कब्जा
AajTak
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू-मघसिब ने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई टैंकरोधी हमलों के निर्देश दिए. जमीनी बलों की सहायता के हिस्से के रूप में, इजरायली नौसेना बलों ने गाजा में आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हमास की एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्चिंग चौकियों पर हमला किया.
गाजा पट्टी के उत्तरी इलाके में तकरीबन इजरायली सेना ने पूरी तरह कब्जा कर लिया है. इजरायली सेना के गाजा शहर में पहुंचने से पहले बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी दक्षिणी गाजा की ओर जा चुके हैं. एक दिन में पचास हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी दक्षिणी गाजा में गए हैं. इजरायल लगातार हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है. अब इजरायल के निशाने पर हमास के कुख्यात और टॉप लीडर हैं. उन्हें अब टारगेट किया जा रहा है. अब तक हमास के 20 अधिक बड़े कमांडर और 1000 से अधिक आतंकवादी मारे जा चुके हैं.
इस कड़ी में इजरायली सेना ने हमास की एंटी टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख को मार गिराया है. आईडीएफ ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंट्रल कैंप ब्रिगेड में हमास की एंटी-टैंक मिसाइल यूनिट के प्रमुख इब्राहिम अबू-मघसिब को आईएसए और आईडीएफ ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक लड़ाकू जेट हमले में मार गिराया. साथ ही ड्रोन प्लांट और हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अबू-मघसिब ने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ बलों पर कई टैंकरोधी हमलों के निर्देश दिए. जमीनी बलों की सहायता के हिस्से के रूप में, इजरायली नौसेना बलों ने गाजा में आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हमास की एंटी-टैंक मिसाइल लॉन्चिंग चौकियों पर हमला किया.
हमास के हथियारों का जखीरा भी बरामद
आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने गाजा में एक आवासीय इमारत के अंदर हमास के ड्रोन विनिर्माण संयंत्र और हथियार डिपो को भी खोज निकाला है. आईडीएफ ने कहा कि उसके सैनिकों ने यूएवी और हथियारों के उत्पादन और भंडारण के लिए उपयोग की जाने वाली हमास हथियार निर्माण और भंडारण सुविधा की खोज की। यह साइट उत्तरी गाजा में शेख राडवान पड़ोस के केंद्र में स्कूलों के नजदीक एक आवासीय इमारत में स्थित थी.
हमास पोस्ट पर इजरायल का कब्जा

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










