
हमास पर इजरायल का सबसे बड़ा हमला, 'आतंकियों के आका' इस्माइल हानिया के घर पर मिसाइल अटैक
AajTak
Israel Hamas War: इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग के चार हफ्ते बीत चुके हैं. इस दौरान 10 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इजरायल हमास के आतंकियों पर जमीन, पानी और हवा, तीनों तरफ से हमला कर रहा है. ताजा अपडेट ये है कि इजरायली सेना ने आतंकियों के आका इस्माइल हानियेह के घर पर मिसाइल अटैक किया है.
इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के 29वें दिन बड़ी सूचना आ रही है. बताया जा रहा है कि इजरायली सेना ने हमास के मुखिया इस्माइल हानिया के घर पर मिसाइल अटैक किया है. अल-अक्सा रेडियो ने शनिवार को बताया कि एक इजरायली ड्रोन ने इस्माइल हानिया के गाजा स्थित घर पर मिसाइल दागी. हालांकि, इस हमले के दौरान वो अपने घर पर मौजूद नहीं था. वहां उसका परिवार रहता था, लेकिन हमले के वक्त कोई सदस्य मौजूद था या नहीं, ये अभी तक पता नहीं चल पाया है. हमास का राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनिया साल 2019 से गाजा पट्टी के बाहर तुर्की और कतर के बीच रह रहा है. जानकारी के मुताबिक, इजराइल ने गाजा शहर को चारों तरफ से घेर लिया है. दो दिन के भीतर ही 150 से ज्यादा हमास के आतंकी मारे गए हैं. अमेरिकी ड्रोन सुरंगों के पास बंधकों को ढूंढ रहे हैं. इजरायली सेना ने जब से गाजा पर सीधा हमला किया है तब से तीन तरफ से गाजा को घेरा जा रहा है. इजरायल ने गाजा को दो हिस्सों मे बांट दिया है. इजरायल का दावा है कि अब तक वो 1000 हमास आतंकियों को ढेर कर चुका है, जबकि उसके 24 सैनिक मारे गए हैं. मौता का आकडा भी लगातार बढ़ रहा है. केवल गाजा में 10 हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जबकि इजरायल में 1400 मौत हुई हैं.
गाजा में इजरायली सेना के निशाने पर चार प्रमुख जगहें
इजरायली सेना के प्रवक्ता ने कहा है कि उसके सैनिक हथियारों और एयरक्राफ्ट्स के जरिए हमास पर हमले कर रहे हैं. मुख्य तौर पर चार जगहें निशाने पर हैं. एक हमास के कमांड सेंटर, दो लॉन्चिंग पोजिशन, तीन सुरंगे और चौथे एंटी टैंक मिसाइल लॉन्चिंग सेंटर. इजरायली सेना ने अपने सैन्य अभियानों का एक वीडियो भी जारी किया है. वीडियो में उसने अपने वायु सेना और नौ सेना बलों द्वारा किए गए हमलों को दिखाया है. उधर हमास ने वीडियो जारी करके बताया कि कैसे उसके लड़ाके इजरायली सेना से लोहा ले रहे हैं. हमास की मिलिट्री विंग ने गाजा में इजरायली टैंक पर हमले का भी एक वीडियो जारी किया है.
गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास इजरायल का हमला
आर-पार की जंग में गाजा पट्टी की जमीन पर उतरी इजरायली सेना हर उस जगह पर हमले कर रही, जहां आतंकियों के ठिकाने संभव हो सकते हैं. इसी कड़ी में इजरायल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल अल-शिफा के आसपास हमला किया है. इस हमले के बाद वहां अस्पताल के बाहर लोग खून से लथपथ पड़े है. चीख रहे हैं. कई तबाह कारों और एबुलेंसों के बीच इजरायली हमले में घायल लोग यहां वहां पड़े हैं. हर तरफ चीख पुकर मची है. कुछ लोग घायलों को लेकर अस्पताल की तरफ दौड़ रहे हैं. शुक्रवार को देर शाम इजरायली सेना ने अल-शिफा के बाहर एंबुलेंसों के एक काफिले पर सीधा हमला किया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










