
हमास ने इजरायल के खिलाफ छेड़ा साइकोलॉजिकल वॉर, क्यों असल जंग से घातक माना जाता है ये तरीका?
AajTak
हमास सिर्फ गोला-बारूद से ही इजरायल को नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बल्कि उसने साइकोलॉजिकल वॉर भी छेड़ रखा है. वो अगवा किए हुए यहूदी लोगों की वीडियो जारी कर रहा है ताकि प्रेशर में आकर इजरायल कमजोर पड़ जाए. ये तरीका काफी पुराना लेकिन बेहद खतरनाक माना जाता रहा. अमेरिका से लेकर पाकिस्तान जैसे देश तक इसे आजमाते रहे.
हमास और इजरायल का युद्ध लगातार गहराता जा रहा है. युद्ध की शुरुआत हमास ने की थी, जब उसने इजरायली म्यूजिक फेस्टिवल में मौजूद लोगों को मारकर काफी लोगों को अगवा कर लिया. अब ये आतंकी गुट अपहृत लोगों और बच्चों की वीडियो जारी कर रहा है. हाल ही में एक युवती की क्लिप आई, जिसमें आतंकी उसके टूटे हुए हाथ का इलाज कर रहे हैं. ये एक तरह का मनोवैज्ञानिक युद्ध है, जो हमास ने इजरायल के खिलाफ छेड़ रखा है.
ब्रेन के साथ होता है खेल
इसे साइवॉर भी कहते हैं. जब दो दुश्मन आपस में भिड़ें तो लड़ाई लंबी चल सकती है. ये भी हो सकता है कि निपटारा ही न हो सके. ऐसे में अक्सर ही सैनिक या कई बार खुद देश की सरकार लड़ाई में शामिल हो जाती है. वो तरह-तरह के मनोवैज्ञानिक हथकंडे अपनाती है जिससे दुश्मन कमजोर होता जाए.
क्या कर रहा है हमास?
हमास का उदाहरण लें तो जैसे उसने इजरायली लोगों को उठा लिया. अब वो धीरे-धीरे उनकी वीडियो रिलीज कर रहा है. कुछ रो रहे हैं, कुछ आतंकियों को नेकदिल बता रहे हैं. लेकिन ऐसी हरेक वीडियो से इजरायल में रहते यहूदियों पर प्रेशर बन रहा है कि अगर समय रहते उन्होंने हथियार न डाले तो शायद अगवा किए गए लोगों की जान चली जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










