
'हमारे खिलाफ सबूत नहीं, जमानत दी जाए,' SC से प्रिंस हत्याकांड में आरोपी को जमानत देने की मांग
AajTak
2017 में ग्रुरुग्राम के निजी स्कूल में 7 साल के मासूम प्रिंस की गला रेतकर हत्या की गई थी. उसका शव बाथरूम में मिला था. इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया था, क्योंकि आरोप 11वीं में पढ़ने वाले छात्र पर लगा था. कहा गया था कि मासूम प्रिंस की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, ताकि परीक्षा के बाद होने वाली पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग रद्द हो जाए.
गुरुग्राम के प्रिंस हत्याकांड के मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस दौरान आरोपी छात्र के वकील ने जमानत देने की मांग की है. इसके साथ ही कोर्ट को बताया है कि सीबीआई जांच में अब तक ऐसा कोई सुबूत हाथ नहीं लगा है जो आरोपी के खिलाफ हो. वहीं, कोर्ट ने भी जांच पर ऐतराज जताया है.
बता दें कि 2017 में ग्रुरुग्राम के निजी स्कूल में 7 साल के मासूम प्रिंस की गला रेतकर हत्या की गई थी. उसका शव बाथरूम में मिला था. इस घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग रह गया था, क्योंकि आरोप 11वीं में पढ़ने वाले छात्र पर लगा था. कहा गया था कि मासूम प्रिंस की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, ताकि परीक्षा के बाद होने वाली पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग रद्द हो जाए. सोमवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने अपने पुराने आदेश को जारी रखा और हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी को बालिग मानकर सुनवाई करने का फैसला सुनाया है.
किशोर न्याय अधिनियम के तहत जमानत का हकदार
गुरुवार को आरोपी छात्र की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में सुनवाई की. आरोपी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने पक्ष रखा. उन्होंने बेंच के सामने कहा कि वह किशोर न्याय अधिनियम के तहत जमानत के हकदार हैं. भले ही आरोपी पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाया जाए. मनन ने बेंच को मामले की पूरी जानकारी दी और बताया कि घटना कैसे हुई?
मेरे खिलाफ सल्फास सर्च करना सबूत बताया जा रहा
मनन ने कहा- मामले में कोई चश्मदीद गवाह नहीं है. मैं इस मामले में 5 साल से पीड़ित हूं. मेरे खिलाफ अब तक कोई सबूत नहीं मिला है. मैं (आरोपी) पढ़ाई में अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे पियानो बजाना पसंद है और सीबीआई का आरोप है कि चूंकि मैं परीक्षा से बचना चाहता था, इसलिए मैंने उस बच्चे को मार डाला. मैंने अपने लैपटॉप पर सर्च किया है कि सल्फास का क्या उपयोग है. इसके अलावा, मेरे लैपटॉप पर कुछ तस्वीरें हैं, इस तरह के सबूत मेरे खिलाफ बताए जा रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










