
'हमारी सहानुभूति उनलोगों के साथ...', कोविशील्ड पर चिंता के बीच एस्ट्राजेनेका का आया बयान
AajTak
एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने कहा है कि उनकी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे हैं. कंपनी ने कहा है कि मरीज की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड कोविड-19 वैक्सीन से होने वाली 'रेयर साइड इफेक्ट' की चिंताओं के बीच इस वैक्सीन को बनाने वाली कंपनी का बयान आया है. ब्रिटेन की इस फार्मा कंपनी ने मरीजों की सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है.
कंपनी ने कहा है कि उनकी संवेदना हर उस व्यक्ति के साथ है जिन्होंने किसी को खोया है अथवा वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजरे हैं. कंपनी ने कहा है कि मरीजों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
बता दें कि इस वैक्सीन बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) ने पहली बार ये माना था कि उनकी वैक्सीन से दुर्लभ मामलों में साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
भारत में इस AstraZeneca की इस वैक्सीन का प्रोडक्शन अदार पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया था. कंपनी ने इस वैक्सीन को कोविशील्ड के नाम से बाजार में लॉन्च किया था. भारत में ये वैक्सीन करोड़ों लोगों को लगाई गई थी.
कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर अगर आपके मन में भी कोई चिंता है तो पढ़ लें क्या कह रहे डॉक्टर
एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में संवेदना जताई और कहा,"हमारी सहानुभूति उन लोगों के प्रति है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है या स्वास्थ्य समस्याओं से गुजरे हैं. मरीज की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, और नियामक अधिकारियों के पास वैक्सीन समेत सभी दवाओं के सुरक्षित उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट और कड़े मानक हैं"

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










