
'हमारी मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा विरोध', किसान नेता पंढेर बोले- आंदोलन का आचार संहिता से लेना-देना नहीं
AajTak
पंढेर ने कहा कि हमारा विरोध तब तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं. उन्होंने कहा कि विरोध का आदर्श आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है, जो आम चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई है. उन्होंने कहा कि हम किसानों और खेत मजदूरों के लिए अपना एजेंडा लोगों के सामने रख रहे हैं.
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के 2 बॉर्डर पर किसान डेरा डाले हुए हैं. ये किसान तब तक अपनी आंदोलन जारी रखेंगे जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मुक्ति मोर्चा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत है. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसान 13 फरवरी से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं, क्योंकि दिल्ली कूच के दौरान उन्हें सुरक्षा बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया था, ऐसे में किसान वहीं बैठ गए.
पंढेर ने कहा कि हमारा विरोध तब तक शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं. उन्होंने कहा कि विरोध का आदर्श आचार संहिता से कोई लेना-देना नहीं है, जो आम चुनाव की घोषणा के साथ लागू हुई है. उन्होंने कहा कि हम किसानों और खेत मजदूरों के लिए अपना एजेंडा लोगों के सामने रख रहे हैं.
शंभू और खनौरी बॉर्डर भारी बैरिकेडिंग के साथ-साथ हरियाणा के सुरक्षाकर्मी तैनात हैं. पंढेर ने उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने की अनुमति नहीं देने के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की. उन्होंने पूछा कि हमें अपनी मांगों के समर्थन में दिल्ली जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा रही है. पंढेर ने कहा कि अमृतसर, जंडियाला और ब्यास से किसान और खेतों में मजदूरी करने वाले कई लोग बॉर्डर पर एकत्र हो रहे हैं.
बता दें कि किसान स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसानों और खेतिहर मजदूरों के लिए पेंशन, बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं, पुलिस मामलों को वापस लेने और 2021 लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए "न्याय", भूमि अधिग्रहण अधिनियम की बहाली और 2020-21 में हुए किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










