
'हमारी पकड़ से कोई भाग नहीं सकता...', 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM मोहन यादव
AajTak
6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सलमान को रायसेन लाते समय उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुए एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.
6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी सलमान उर्फ नजर के शॉर्ट एनकाउंटर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने कि कहा कि अपराधी हमारी पकड़ से भाग नहीं सकता.
CM यादव ने कहा, ''हमारी सरकार के गठन के बाद से यह बात स्पष्ट थी कि यह सुशसन की सरकार होगी. सब शासन की नीतियों का पालन कर अपना-अपना जीवन जीएं. जो इन नीतियों को नहीं मानता, सरकार उनसे निपटना जानती है. कोई कानून हाथ में लेगा तो उसको छोड़ने वाले नहीं हैं.''
बता दें कि रायसेन जिले के गौहरगंज में 6 साल की बच्ची से रेप के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी सलमान खान (23) को 6 दिन की गहन तलाश के बाद गुरुवार देर रात भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी को रायसेन लाते समय उसने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुए एनकाउंटर में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सलमान खान को भोपाल के गांधीनगर से गिरफ्तार करने के बाद जब रायसेन के गौहरगंज लाया जा रहा था. इसी दौरान रायसेन जिले के ही ओबेदुल्लागंज में कीरतनगर के पास गाड़ी का पिछला टायर पंक्चर होने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की. उसने एक सब-इंस्पेक्टर की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस टीम पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया.
आरोपी को तुरंत भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी. एडिशनल एसपी कमलेश खरापुशे ने बताया कि आरोपी दो दिन तक जंगली इलाकों से पैदल शहर पहुंचने के बाद भोपाल में छिपा रहा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










