
'हमारा शेरवानी पहनना बेकार गया...', बजट सुनने के बाद निराश होकर बोले सपा विधायक
AajTak
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और अन्य विधायक आज शेरवानी में विधानसभा पहुंचे. आज लखनऊ विधानसभा में बजट पेश किया गया. इस दौरान सपा नेताओं का नया लुक नजर आया. शेरवानी पहनने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने विधानसभा के बाहर कहा, 'विपक्ष के पास कुछ नहीं तो अच्छा ही पहन लें.'
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के अन्य विधायक बुधवार को बजट सत्र में शामिल होने के लिए 'शेरवानी' में उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे. शेरवानी पहनने के बारे में पूछे जाने पर यादव ने विधानसभा के बाहर कहा, 'विपक्ष के पास कुछ नहीं तो अच्छा ही पहन लें.'
आमतौर पर काली सदरी के साथ कुर्ता-पायजामा पहनने वाले अखिलेश यादव और कई अन्य पार्टी विधायक काली शेरवानी में नजर आए जबकि कुछ अन्य सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे. अखिलेश यादव ने विधायकों के साथ अपनी तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'हुजूर आज का बजट शेरवानी में, बड़ी उम्मीदों के बीच शेरवानी में आज का बजट.'
क्या आजम खान के समर्थन में पहनी शेरवानी?
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अयोग्य घोषित किए गए पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के समर्थन में शेरवानी पहनी थी, अखिलेश यादव ने इस पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया. शेरवानी पहनने के कारण के बारे में पूछे जाने पर पार्टी विधायकों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, उनमें से कुछ ने कहा कि उन्हें (पार्टी द्वारा) इसे पहनने के लिए कहा गया था.
शेरवानी पहनना हुआ बेकार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










