
'हमलावर छत पर रेंग रहा था', ट्रंप पर हमले के चश्मदीद ने बताई आंखोदेखी
AajTak
पेंसिल्वेनिया के बटलर में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है. एक हमलावर बंदूक लेकर रैली स्थल की छत पर चढ़ गया और सीक्रेट सर्विस की लचर सुरक्षा व्यवस्था के कारण ट्रंप पर फायरिंग करने में कामयाब हो गया. ट्रंप के समर्थक सीक्रेट सर्विस के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ़ जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











