
'हमने 55 साल हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना?', छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खड़गे
AajTak
खड़गे ने कहा, 'हमने 55 साल इस देश में हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना? क्या ईडी और इनकम टैक्स का इस्तेमाल करके किसी को जेल में डाला?' उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों से पूछना कि जो काम हमने गरीबों के लिए 55 साल में किया, आपने क्या किया?'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया. उन्होंने जांजगीर-चांपा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. पीएम के मंगलसूत्र वाले बयान का हवाला देते हुए खड़गे ने कहा कि हमने (कांग्रेस) 55 साल इस देश पर राज किया, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना?
'क्या हमने किसी का मंगलसूत्र छीना?'
खड़गे ने कहा, 'हमने 55 साल इस देश में हुकूमत की, क्या किसी का मंगलसूत्र छीना? क्या ईडी और इनकम टैक्स का इस्तेमाल करके किसी को जेल में डाला?' उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों से पूछना कि जो काम हमने गरीबों के लिए 55 साल में किया, आपने क्या किया?'
मल्लिकार्जुन खड़गे यहां कांग्रेस के उम्मीदवार शिव कुमार डहरिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'हाथ हमारा चिन्ह है और हाथ के चिन्ह पर मुहर लगाओ और हमारे लोगों को जिता कर लाओ.'
'धार्मिक बातों से लोगों को फंसाओ मत'
उन्होंने कहा, 'हमारे यहां के कैंडिडेट हैं शिव कुमार डहरिया. इनका भी नाम शिव और कुमार है. ये राम का मुकाबला कर सकते हैं क्योंकि ये शिवा हैं. मेरा भी नाम मल्लिकार्जुन है मतलब शिवा... अष्टलिंग में मेरा एक लिंग है मल्लिकार्जुन के नाम से.' उन्होंने कहा, 'ऐसी धार्मिक बातें कर के लोगों को फंसाओ मत.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










