
'हमने 5 गुना बड़े इंडिया को...', भारत का नाम लेकर इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को भड़का रहा PAK का रक्षा मंत्री
AajTak
कतर में दोहा के दफ्तर पर हुए इजरायली हमले के बाद हमदर्दी जताते हुए भी पाकिस्तान पॉलिटिक्स खेल गया. पाकिस्तान ने इस पूरे घटनाक्रम में भारत का जिक्र कर दिया और अपनी शेखी बघारते हुए खाड़ी के मुस्लिम देशों को बरगलाने लगा.
खाड़ी के मुस्लिम देश कतर की राजधानी दोहा में आतंकी संगठन हमास के दफ्तर पर इजरायली हमले की गूंज पाकिस्तान तक सुनाई पड़ रही है. पाकिस्तान ने इस हमले के बहाने अब खाड़ी के मुस्लिम देशों को भारत का नाम लेकर भड़का रहा है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के झूठ का चूरन गल्फ देशों के सामने परोसा.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुई पाकिस्तान की धुलाई को छिपाते हुए ख्वाजा आसिफ ने कहा कि एक आर्थिक रूप से कमजोर मुल्क होने के बावजूद पाकिस्तान अपनी सेना के साथ पांच गुना बड़े भारत से टकरा गया और उसे सबक सिखाया.
ख्वाजा आसिफ ने कहा कि मुस्लिम देशों के लिए अब समय है कि वे दुष्ट देश इजरायल के खिलाफ एकजुट हों. इजरायल का एजेंडा मुस्लिम दुनिया को पूरी तरह से निपटाने और उनकी जो भी आर्थिक ताकत है उसे बेअसर करने का है.
इजरायल ने 9 सितंबर 2025 को कतर की राजधानी दोहा में हमास के दफ्तरों पर क्रूज मिसाइलों से हवाई हमला किया था. माना जाता है कि 2100 किलोमीटर दूर से किए गए इस इजरायली हमले में हमास के पांच सदस्य, जिसमें शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या का बेटा शामिल था और एक कतरी सुरक्षा अधिकारी मारे गए.
दोहा के कटारा और वेस्ट बे लैगून इलाकों में बमबारी से इमारतें मलबे में तब्दील हो गईं. कतर ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और अपनी संप्रभुता पर हमला बताया.
पीएम मोदी ने इस हमले के बाद कतर के अमीर से फोन पर बात की थी और इस हमले पर चिंता जताई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










