
'हमने इटावा का पानी पीया है, इनमें दम नहीं...', गालीबाज दारोगा का ऑडियो वायरल
AajTak
Police Inspector Abusive Audio Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऑडियो झांसी में बड़ागांव थाना इलाके की पारीछा चौकी में तैनात दरोगा का का बताया जा रहा है. ऑडियो में दरोगा एक मामले को लेकर एक युवक से बात कर रहा है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक गालीबाज दारोगा का ऑडियो वायरल हो रहा है. दरोगा मोबाइल फोन पर एक युवक से बात करते हुए सुना जा रहा है. वह बात करते हुए गाली का प्रयोग कर रहा है. फिलहाल ऑडियो को संज्ञान में लेकर एसएसपी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी है. जांच करते हुए दारोगा को देर शाम सस्पेंड कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक ऑडियो झांसी में बड़ागांव थाना इलाके की पारीछा चौकी में तैनात दारोगा आदेश राणा का बताया जा रहा है. ऑडियो में दारोगा एक मामले को लेकर एक युवक से बात कर रहा है.
कॉल पर एक युवक दारोगा से कहता है, "इन लोगों का क्या हुआ?'' जवाब देते हुए दरोगा कहता है, ''रोहन और पवन बुलाए थे. प्रभुदयाल और इनके नाती को छोड़ दिया था. प्रभु की 68 साल उम्र है. इन दोनों की हम 151 करेंगे. इनको छोड़ना अब ठीक नहीं है. दो लोग इधर से, दो लोग उधर से. यह लोग बुला ही नहीं पा रहे हैं.
कॉल पर दूसरी तरफ से युवक कहता है, ''ये लोग यहां से निकल गए हैं.''
उत्तर देते हुए दारोगा कहता है, ''प्रभुदयाल आप पर आरोप लगा रहा था कि प्रधान करा रहा है. हमने उनको समझाया कि तुम्हारी गलत फहमी है. वह काफी परेशान है. उसने कोई बात नहीं की है तुम्हारे बारे में. यही लोग दवाब बना रहे थे कि राजीनामा नहीं करना.''
युवक कहता है, ''प्रधान तो अपने घर नहीं था. वह बरुआसागर मीटिंग में था.''

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








