
हनीट्रैप, शारीरिक संबंध और 40 लाख की मांग... ऐसे खुला रिटायर्ड अफसरों को फंसाने वाली 'हसीना' का राज
AajTak
ये जूनागढ़ में रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर को सोशल मीडिया पर फंसाकर 40 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला है. उर्मिला ने उसके साथ होटल में संबंध बनाए. उसी दौरान निजी पलों का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. अब पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया. पढ़ें पूरी कहानी.
Gujarat Junagadh Honeytrap Case: गुजरात के जूनागढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर को ऑनलाइन हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल किया गया. महिला ने पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर मुलाकात कर संबंध बनाए. निजी पलों का वीडियो बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांग ली. लेकिन जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पूरा गिरोह बेनकाब हो गया.
दरअसल, जूनागढ़ पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सोशल मीडिया पर रिटायर्ड अधिकारियों को फंसाकर ब्लैकमेल करता था. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों उर्मिला कुमारी, शगुफ्ता और जिशान बदवी को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर को फंसाकर 40 लाख रुपये की फिरौती मांग रहा था. आरोपियों ने होटल में रिकॉर्ड किए गए निजी वीडियो का इस्तेमाल करके धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
शिकायतकर्ता जूनागढ़ के चोबारी रोड पर रहने वाले एक सेवानिवृत्त फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, जिन्होंने 2017 में नौकरी से रिटायरमेंट लिया था. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि राजकोट की रहने वाली उर्मिला नाम की महिला ने उन्हें फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. इसके बाद दोनों के बीच व्हाट्सएप चैटिंग शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ती चली गईं.
उर्मिला ने शिकायतकर्ता से अपनी जिंदगी के झूठे किस्से सुनाए और खुद को सिंगल बताकर उनसे भावनात्मक रिश्ता बना लिया. करीब पांच महीने पहले उर्मिला ने उन्हें राजकोट बुलाया और एक होटल में मुलाकात की. वहीं दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने. पूर्व अधिकारी को अंदाजा भी नहीं था कि उर्मिला ने उस पूरे पल को गुपचुप तरीके से मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है.
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. जून 2025 में उर्मिला ने शिकायतकर्ता को फोन कर बताया कि वह गर्भवती है और उसे गर्भपात कराना है, जिसके लिए पैसे की जरूरत है. उसने बार-बार पैसे की मांग शुरू कर दी. सेवानिवृत्त अधिकारी ने भी उसकी बातों पर भरोसा करते हुए गूगल पे के जरिए कई बार पैसे भेजे. लेकिन यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था.
19 सितंबर 2025 को उर्मिला ने दोबारा शिकायतकर्ता को चोटिला के एक होटल में बुलाया. वहां एक बार फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, लेकिन इस बार उर्मिला ने और भी चालाकी से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. कुछ दिनों बाद शिकायतकर्ता को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आया. कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पास होटल का वीडियो है और उसे वायरल करने से रोकना है तो 40 लाख रुपये देने होंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










