
हनीट्रैप में फंसा नौसेना इंजीनियर... महिला मित्र और 'सर' के कहने पर पाक एजेंटों को भेजे भारत के डिफेंस सीक्रेट्स
AajTak
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय जूनियर सर्विस इंजीनियर रवि वर्मा से जुड़े जासूसी के मामले का खुलासा किया है. एटीएस सूत्रों के अनुसार, रवि वर्मा हनीट्रैप ऑपरेशन के ज़रिए फंसा था. उसने सोशल मीडिया के ज़रिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (पीआईओ) को दी थी.
महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक जासूसी के मामले का खुलासा किया है. प्राइवेट डिफेंस कंपनी में काम करने वाले 27 वर्षीय जूनियर सर्विस इंजीनियर रवि वर्मा हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय नौसेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को लीक कर रहा था. एटीएस के सूत्रों के अनुसार, यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ था, जहां रवि वर्मा का संपर्क एक महिला से हो गया था.
जांच में सामने आया कि नवंबर 2024 में फेसबुक पर प्रीति जायसवाल नाम की महिला ने रवि वर्मा से संपर्क किया. इसके बाद वह वॉट्सएप पर भी उससे जुड़ी और दोस्ताना संबंध बनाए. इस दौरान महिला ने उसकी नौकरी और वर्क प्लेस के बारे में जानकारी हासिल की और फिर उसे सीक्रेट डिटेल शेयर करने के लिए तैयार कर लिया.
नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक महिला और 'सर' कहे जाने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के निर्देशों के तहत रवि वर्मा ने मुंबई में प्रतिबंधित नौसेना डॉकयार्ड में डॉक किए गए भारतीय नौसेना के जहाजों और नौकाओं के नाम और स्थानों के बारे में गोपनीय विवरण साझा किए हैं. एटीएस को वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी मिली थी. यह पाया गया कि वह वॉट्सएप के माध्यम से दो पाकिस्तानी खुफिया संचालकों के सीधे संपर्क में था. इनपुट की पुष्टि करने और वर्मा से पूछताछ करने के बाद एटीएस ने संवेदनशील रक्षा जानकारी के लीक होने की पुष्टि की.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में रिश्तेदारी, ISI से कनेक्शन और इनफॉरमेशन शेयरिंग की ट्रेनिंग... जासूसी करने वाले कासिम ने पूछताछ में क्या-क्या बताया?
एटीएस को पहले से ही रवि वर्मा की संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिल गई थी. यह जानकारी केंद्र सरकार के अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्र से जुड़ी थी, जिसका लीक होना देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा थी. एटीएस ने रवि वर्मा से कड़ी पूछताछ की, जिसमें सामने आया कि उसने सचमुच संवेदनशील जानकारी लीक की है. इसके बाद रवि वर्मा, महिला और 'सर' नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. महाराष्ट्र एटीएस ने इस मामले में कहा है कि देश की सुरक्षा और रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. यह मामला हनी ट्रैप के जरिये जासूसी के खतरनाक तरीकों को उजागर करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










