
हथियारबंद चोर ने शराब की दुकान से उड़ाया कैश, चौकीदार की मौजूदगी में हुआ फरार
AajTak
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सैदुलु अदावथ ने पीटीआई को बताया कि चौकीदार ने शिकायत देकर बताया कि एक चोर हथियार लेकर अंदर घुसा, और उसे देखते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया और सुबह 4:30-5 बजे पुलिस को सूचित किया.
बेंगलुरु में मौजूद एक शराब की दुकान में हथियारबंद चोर ने सेंध लगा दी. आरोपी चोर चौकीदार की मौजूदगी में दुकान के अंदर जा घुसा और वहां रखी नकदी लेकर फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी चोर की तलाश में जुटी है.
यह घटना बेंगलुरु के सुब्रमण्यनगर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत गायत्री नगर रोड पर मौजूद जियोमेट्री ब्रूअरी एंड किचन में सुबह 3.30 से 4 बजे के बीच हुई. पुलिस के अनुसार, संदिग्ध चोर पिछले दरवाजे से अंदर दाखिल हुआ और लगभग 50,000 से 60,000 रुपये की नकदी चुरा ली.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सैदुलु अदावथ ने पीटीआई को बताया कि चौकीदार ने शिकायत देकर बताया कि एक चोर हथियार लेकर अंदर घुसा, और उसे देखते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया और सुबह 4:30-5 बजे पुलिस को सूचित किया.
डीसीपी के मुताबिक, हालांकि पुलिस सत्यापन में पता चला कि चोर अंदर नहीं था, और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे बंद थे. हो सकता है कि कोई व्यक्ति चोरी करने आया हो और प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चोरी हुई है. एफआईआर के आधार पर आगे की जांच की जाएगी.
DCP ने सुरक्षा गार्ड के हवाले से कहा कि चोर के पास हथियार था, जिसकी जांच की जानी चाहिए. यह सच है कि चोर ने सेंध लगाई, लेकिन उसके हाथ में पिस्तौल थी, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. चौकीदार ने संदिग्ध को दूर से देखा था, उसने नकाब पहना हुआ था. चोर के पास हथियार होने की बात उसकी गलतफहमी हो सकती है. इसकी जांच की जाएगी.
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सैदुलु अदावथ ने बताया कि पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली गई, लेकिन चोर नहीं मिला. पुलिस को शक है कि वह रात में बाथरूम या किचन से भाग गया होगा. शराब की दुकान रात 1.30 बजे बंद हो गई थी और बताया जा रहा है कि चोर पीछे से इमरजेंसी गेट से घुसा था, जबकि चौकीदार सामने था. कुछ शोर सुनकर वह अंदर गया और चोर को देखा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










