
हत्या या आत्महत्या ? चंडीगढ़ रोज गार्डन में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
AajTak
चंडीगढ़ के रोज़ गार्डन में दीक्षा ठाकुर नाम की महिला का कटा शव मिलने से सनसनी मच गई. ऑफिस से जल्दी निकलकर गार्डन पहुंची दीक्षा महिलाओं के शौचालय में मृत मिलीं. मौके से चाकू और एंटी-डिप्रेशन दवाइयां बरामद हुईं. पुलिस को अभी तक किसी हमले के सबूत नहीं मिले हैं. हत्या या आत्महत्या ? दोनों एंगल से जांच जारी है और ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा.
चंडीगढ़ के मशहूर रोज़ गार्डन में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक और रहस्यमय घटना सामने आई. यहां 30 साल की महिला दीक्षा ठाकुर का शव लेडीज टॉयलेट में मिला जहां उसका गला कटा हुआ था. घटना लगभग 3 बजकर 15 मिनट पर हुई, जब गार्डन में घूम रहे लोगों ने अचानक जोरदार चीख सुनी. पास ही मौजूद एक महिला ने शौचालय के भीतर जाकर देखा तो दीक्षा खून से सनी फर्श पर पड़ी थीं और उनके गर्दन पर गहरा घाव था.
उन्हें तुरंत पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से दस्तावेजों के आधार पर उनकी पहचान की, जिनमें बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन का फार्म भी शामिल था. दीक्षा मूल रूप से सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली थीं. वो लगभग एक साल से अपने पति से अलग रह रही थीं और एक 3 साल के बेटे की मां थीं.
चाकू और दवाइयां बरामद
रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार महीनों से वो मोहाली फेज-11 में एक PG में रह रही थीं और चंडीगढ़ के चौपाल टीवी में ग्राहक सेवा (कस्टमर केयर) एग्जीक्यूटिव के रूप में काम कर रही थीं. पुलिस जांच में सामने आया कि बीते एक सप्ताह से वो मेडिकल लीव पर थीं और एंग्जायटी के चलते पंचकूला के एक अस्पताल से दवाइयां ले रही थीं. शनिवार को उन्होंने ऑफिस जॉइन तो किया, लेकिन दोपहर 2 बजे यह कहते हुए चली गईं कि वो ठीक महसूस नहीं कर रहीं. इसके बाद वो सीधे रोज़ गार्डन चली गईं.
हत्या के सबूत नहीं, हर एंगल से जांच जारी
मौके से लगभग चार इंच का किचन नाइफ मिला है. दीक्षा के बैग से एंटी-डिप्रेशन दवाइयां भी बरामद हुई हैं. घटना के समय महिला शौचालय की सफाईकर्मी अनुपस्थित थी, जिसके कारण कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला. पुलिस अब CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








