
'हत्या निजी कारणों से की गई', हुबली कॉलेज में कांग्रेस कॉर्पोरेटर की बेटी की हत्या पर बोले CM सिद्धारमैया
AajTak
कर्नाटक में हुबली के एक स्कूल में दिनदहाड़े एक छात्रा की हत्या कर दी गई थी. इसको लेकर राज्य में राजनीति गर्म है और बीजेपी की तरफ से इसके पीछे 'लव जिहाद' का दावा किया जा रहा है. अब राज्य के मुख्यमंत्री ने बताया कि हत्या 'निजी कारणों' से की गई थी और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है.
कर्नाटक के हुबली में कॉलेज कैंपस में दिनदहाड़े एक छात्रा की हत्या के बाद राजनीति गर्म है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राजनीतिक हमलों और "लव जिहाद" के दावों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि यह हत्या निजी कारणों से की गई है और राज्य में कानून व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है.
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने भी राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिक्रिया दी और बताया कि राज्य में कानून व्यवस्था ठीक है. उन्होंने बीजेपी पर डर और दहशत पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में सबकुछ ठीक है और बीजेपी ड्रामा कर रही है. वे यह डर इसलिए दिखा रहे हैं क्योंकि वे राज्य में गवर्नर राज चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: MCA छात्रा ने किया प्यार से इनकार, सिरफिरे ने कॉलेज कैम्पस में कर दी हत्या
छात्रा पर कैंपस में चाकू से किया गया था वार
बीवी भूमरड्डी (बीवीबी) कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मास्टर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) की 23 वर्षीय छात्रा पर चाकू से हमला किया गया था. वह हुबली धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के पार्षद निरंजन हीरेमथ की बेटी थी. छात्रा की पहचान नेहा हीरेमथ के रूप में हुई थी, जिसकी फैयाज नाम के एक 23 साल के आरोपी ने हत्या कर दी थी और उसपर सात बार चाकुओं से हमला किया था.
आरोपी को कर लिया गया गिरफ्तार

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










