
'हत्यारे यूनुस की ओर से कराए गए फर्जी चुनाव', बांग्लादेश इलेक्शन पर आया शेख हसीना का रिएक्शन, कर दी ये डिमांड
ABP News
Bangladesh General Elections: शेख हसीना ने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस ने अवैध और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उनके द्वारा आयोजित यह चुनाव योजनाबद्ध तरीके से किया गया एक ढ़ोंग है.
बांग्लादेश में नई सरकार को चुनने के लिए वोटिंग के बाद अब मतों की गिनती शुरू हो चुकी है. इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनावों को रद्द करने की मांग की है. मोहम्मद यूनुस को फासीवादी बताते हुए अवामी लीग की मुखिया ने उनके इस्तीफे की मांग भी रखी है.
शेख हसीना ने बयान जारी कर अपनी छह मांगें रखी हैं. इनमें चुनावों को अंसैवाधानिक और अवैध बताते हुए रद्द करने, मोहम्मद यूनुस का इस्तीफा, झूठे मामलों को वापस लेने, सभी राजनीतिक कैदियों के साथ-साथ शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और पेशेवरों की रिहाई, अवामी लीग की गतिविधियों पर लगे प्रतिबंध को हटाने और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की गई है.
हसीना ने अपने बयान में कहा कि बांग्लादेश में विभिन्न स्तरों पर आम जनता, विशेषकर महिलाओं और अल्पसंख्यक समुदायों ने इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मोहम्मद यूनुस ने अवैध और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उनके द्वारा आयोजित यह चुनाव योजनाबद्ध तरीके से किया गया एक ढ़ोंग है.

लखनऊ में चाइनीज मांझे से कटी बच्ची की गर्दन, पिता के साथ बाइक से जा रही थी मासूम, 6 पतंगबाज गिरफ्तार
Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज में चाइनीज मांझे से बच्ची के गले में गहरे जख्म हुए हैं. डॉक्टर ने कई टांके लगाए हैं. राहगीरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया है.












