
हड्डियां, सीसीटीवी फुटेज और जंगल से तालाब तक एक हफ्ते की जांच... श्रद्धा मर्डर केस में अब भी मिसिंग हैं ये लिंक
AajTak
दिल्ली पुलिस ने आफताब के नार्को टेस्ट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और अपने बयान बदल रहा है, ऐसे में उसके खिलाफ सबूत जुटाने में नार्को टेस्ट को काफी अहम होगा.
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस की जांच अब जंगल से तालाब तक पहुंच चुकी है. एक हफ्ते से ज्यादा की जांच के दौरान पुलिस आरोपी आफताब अमीन पूनावाला से लगातार पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही और बयानों के आधार पर सबूत और सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है. अब इस नए हफ्ते में मामला आरोपी आफताब के नार्को टेस्ट तक जा पहुंचा है. अदालत ने उसके टेस्ट की इजाजत पहले ही दे दी थी. असल में पुलिस यह जानना चाहती है कि आफताब ने वारदात की जो भी कहानी पुलिस को सुनाई है, उसमें कितना सच है और कितना झूठ?
पुलिस ने की नार्को टेस्ट की तैयारी दिल्ली पुलिस ने आफताब के नार्को टेस्ट के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और अपने बयान बदल रहा है, ऐसे में उसके खिलाफ सबूत जुटाने में नार्को टेस्ट को काफी अहम माना जा रहा है. दिल्ली पुलिस आफताब से टेस्ट के दौरान 51 सवाल पूछ सकती है. जानकारों के मुताबिक नार्को टेस्ट से पहले आरोपी का एक मेडिकल टेस्ट होगा. उसके बाद ही नार्को किया जा सकता है.
तालाब में हो सकता है श्रद्धा का सिर इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी में एक तालाब को खाली कराने पहुंची थी. दरअसल, आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा का सिर इसी तालाब में फेंका था. उधर, दिल्ली पुलिस लगातार तीसरे दिन महरौली के जंगल में जांच करने पहुंची, यहां से अब तक शव के 17 टुकड़े बरामद हुए हैं. हालांकि, ये सभी हड्डियों के रूप में ही मिले हैं. पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया है.
पुलिस के लिए अहम है सीसीटीवी फुटेज जांच की कड़ी में दिल्ली पुलिस को एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जो इस मामले में आफताब के खिलाफ बड़ा सबूत साबित हो सकता है. ये सबूत है वो सीसीटीवी फुटेज, जिसमें आफताब अपने कांधे पर पिट्ठू बैग टांगे 18 अक्टूबर की रात सुनसान सड़क से गुजरता नजर आ रहा है. पुलिस को शक है कि ये तस्वीरें उस वक्त की हो सकती हैं, जब आफताब श्रद्धा की लाश के टुकडे निपटाने महरौली जंगल की तरफ जा रहा होगा. यानी शक इस बात का भी है कि आफताब ने श्रद्धा की लाश के टुकडे महज चंद दिनों में नहीं निपटाए, बल्कि ये सिलसिला कई महीनों तक यूं ही चलता रहा.
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि 21 सेकंड के उस सीसीटीवी फुटेज को लाश के टुकड़े फेंकने की फुटेज के तौर पर क्यों देखा जा रहा है? तो पुलिस के ऐसा सोचने के पीछे कई वजहें हैं. मसलन
- पहली वजह ये कि कत्ल के बाद सबूत मिटाने को लेकर आफताब लगातार झूठ बोल रहा है, ऐसे बहुत मुमकिन है कि लाश निपटाने का सिलसिला उसके पकड़े जाने के चंद रोज़ पहले तक चलता रहा हो.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








