
हजारीबाग सदर SDO की पत्नी की मौत के बाद बवाल... परिजनों ने शव लेकर घेरा थाना, आरोपी को अरेस्ट करने की मांग
AajTak
झारखंड में हजारीबाग (Hazaribagh) सदर एसडीओ अशोक कुमार पत्नी अनिता कुमारी की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने प्रदर्शन किया. परिजन शव लेकर हजारीबाग पहुंचे और थाने का घेराव किया. परिजनों की मांग थी कि अशोक कुमार समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए.
हजारीबाग में सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने शव को लेकर लोससिंघना थाने का घेराव कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों का आरोप है कि अनीता को ससुराल वालों ने जिंदा जलाने की साजिश रची. इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.
जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की मौत के बाद परिजन शव लेकर हजारीबाग पहुंचे. यहां लोससिंघना थाना का घेराव किया. इस दौरान परिजनों ने अशोक कुमार और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने लोससिंघना थाने के सामने शव लेकर प्रदर्शन किया. इसके बाद कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग सदर SDM के खिलाफ FIR, पत्नी को जलाकर मारने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि अगर कोई आम व्यक्ति होता तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती. प्रशासनिक अधिकारी होने के कारण गिरफ्तार नहीं किया गया. हजारीबाग सदर अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार पर उनके ससुराल वालों ने पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगाया है. 26 दिसंबर को अधजली हालत में अनीता को हजारीबाग के निजी अस्पताल लाया गया था, यहां से बोकारो रेफर किया गया था. बोकारो से रांची देव कमल अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई थी.
इस मामले में हजारीबाग एसपी अरविंद सिंह ने कहा कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में दर्ज कर लिया गया है. इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है.
क्या है पूरा मामला

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










