
हजारीबाग सदर SDM के खिलाफ FIR, पत्नी को जलाकर मारने का आरोप
AajTak
हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में शिकायत दर्ज की गई है. एसडीएम पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है.
झारखंड के हजारीबाग सदर एसडीएम अशोक कुमार के खिलाफ हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में शिकायत दर्ज की गई है. एसडीएम पर पत्नी को जलाकर मारने का आरोप है. सदर एसडीएम अशोक कुमार के साले एवं उनकी पत्नी अनिता कुमारी के भाई राजू कुमार गुप्ता ने आवेदन देते हुए यह आरोप लगाया है कि सदर एसडीएम अशोक कुमार एवं उनके पिता दुर्योधन साव एसडीएम के छोटे भाई शिवनंदन कुमार, छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी के द्वारा जान लेने की नीयत से उनकी बहन अनीता देवी पर तारपीन का तेल छिड़ककर आग लगा दी गई, इस घटना में SDM की पत्नी की मौत हो गई. रांची स्थित देवकमल अस्पताल के संचालक अनंत सिंहा ने आजतक को फोन पर बताया कि SDM की पत्नी क्रिटिकल थी. वह 65 फीसदी से ज्यादा जल चुकी थीं. वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शुक्रवार रात उनका निधन हो गया. बॉडी का पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है.
सीएम हेमंत सोरेन से न्याय की गुहार इधर परिजनों के शिकायत पर हजारीबाग में SDM के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. मृतक अनीता गुप्ता के भाई राजकुमार गुप्ता ने FIR में कहा कि उनकी बहन को SDM अशोक कुमार और उनके परिजनों ने जलाकर मार डाला है. जब ससुराल पक्ष वाले आश्वस्त हो गए कि अब वह नहीं बचेगी तब अस्पताल ले जाया गया. मृतक के परिजनों ने न्याय के लिए सीएम हेमंत सोरेन समेत डीजीपी अनुराग गुप्ता और महिला आयोग तक गुहार लगाई है.
FIR के बाद जिला प्रशासन ने मामले की पूरी रिपोर्ट हेडक्वार्टर को भेज दिया है. सदर SDM के जगह अब दूसरे अधिकारी की पोस्टिंग की तैयारी हो रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










