
हजारीबाग: मेडिकल कॉलेज से चोरी हुए 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाई और रेग्युलेटर भी गायब
AajTak
कोरोना संकट के बीच हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से 200 ऑक्सीजन सिलेंडरों के चोरी होने की खबर सामने आई है. ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ-साथ दवाइयां और रेग्युलेटर भी चोर उड़ा ले गए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के हजारीबाग मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से करीब 200 ऑक्सिजन सिलेंडर चोरी हो गए हैं. आधिकारिक रूप से इन आंकड़ों को छिपाने की कोशिश की जा रही है. चोरी के संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है. पुलिस ने चोरी के मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने वार्डबॉय सुरेंद्र यादव को ऑक्सीजन बेचने के आरोप में हिरासत में लिया है. पुलिस ने प्रारंभिक दौर में अस्पताल प्रबंधक और चार अन्य से पूछताछ भी की है. इस पूरे वारदात का खुलासा तब हुआ, जब एक शख्स सिलेंडर भरवाने के लिए डेमोटांड़ स्थित प्लांट में गया. वहां पूछताछ होने पर ये पता चला कि उसे ये सिलेंडर बेचा गया है. साथ ही दवाइयां, इंजेक्शन और रेगुलेटर की भी चोरी होने की बात सामने आई. सूत्रों का दावा है कि इस चोरी में कुछ कथित समाजसेवियों के नाम भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने आपदा के वक्त अपना नाम कमाने के लिए, वाह-वाही लूटने के लिए लोगों में सिलेंडर बांटे. कई और लोगों के नाम इसमें शामिल हैं, जिन्होंने गलत तरीके से ऑक्सीजन सिलेंडर की खरीद-बिक्री की.कोरोना से अब तक जान गंवा चुके हैं 300 से ज्यादा पत्रकार, दूसरी लहर ने बरपाया ज्यादा कहरसवालों के घेरे में है अस्पताल अब इस पूरे प्रकरण में अस्पताल की क्या भूमिका रही है, यह जाना बहुत ही दिलचस्प रहेगा क्योंकि यह अस्पताल पहले से ही कई कारणों की वजह से सवालों के घेरो में घिरा हुआ है. इसलिए यह बहुत ही जरूरी हो जाता है की अस्पताल प्रबंधन और प्रशासन इसकी पूरी कार्रवाई करके ठोस कदम उठाए. इस कदम से आपदा को अवसर में बदलने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और बाकियों के लिए यह एक अच्छा सबक बन सके.यह भी पढ़ें- BJP नेता को आपदा में दिखा अवसर, ऑक्सीजन सिलेंडर पर छपवाई अपनी फोटो आपदा में अवसर, बक्सर में पुरानी एंबुलेंस को नया बताकर केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन! तेजस्वी यादव का हमला
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










