
हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ लगाने पर उठे सवाल, जानिए क्या कहते हैं इस्लामिक स्कॉलर और कानून
AajTak
जम्मू-कश्मीर के हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ को शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने तोड़ दिया. इसका तर्क दिया है कि इससे उनके धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है, जिसे लेकर सियासी विवाद छिड़ गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि इस मामले में आखिर इस्लाम क्या कहता है?
जम्मू-कश्मीर में हज़रतबल की दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के तोड़े जाने को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. दरगाह के रेनोवेशन का काम पूरा होने के बाद वक्फ बोर्ड के द्वारा एक शिलापट्ट लगाया गया था, जिसमें राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ उकेरा गया था. कुछ लोगों ने इस्लामी मान्यताओं का हवाला देते हुए इसका विरोध किया और शिलापट्ट से अशोक स्तंभ को तोड़ डाला.
ईद-ए-मिलाद के दिन कश्मीर में जश्न मनाया जा रहा था. हज़ारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग श्रीनगर स्थित हज़रतबल दरगाह में भी पहुंचे थे. हज़रतबल दरगाह में लगे एक पत्थर पर बेकाबू भीड़ टूट पड़ी. इस पत्थर पर बने अशोक स्तंभ को पत्थरों से तोड़ दिया गया.
हज़रतबल की दरगाह में लगे शिलापट्ट से अशोक स्तंभ तोड़ने की घटना को लेकर सियासी बवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में सवाल उठता है कि मुस्लिम समाज के लोगों ने आखिर क्यों तोड़ा, इस्लाम में राष्ट्रीय प्रतीक के चिह्न को लेकर क्या नजरिया है? इन्हीं सवालों को लेकर आज तक ने इस्लामिक स्कॉलर से बातचीत करके समझने की कोशिश की.
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: राष्ट्रीय चिह्न को लेकर बवाल, भीड़ ने हजरतबल दरगाह में पत्थर से तोड़ा अशोक स्तंभ
दरगाह पर लगे अशोक स्तंभ पर विवाद
हज़रतबल दरगाह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में डल झील के उत्तरी किनारे पर स्थित है. कहा जाता है कि यहाँ इस्लाम के पैगंबर हज़रत मोहम्मद का बाल सुरक्षित रखा गया है. इस बाल को मुई-ए-मुकद्दस कहा जाता है. यह 1699 ईस्वी में यहाँ लाया गया था. इसे विशेष अवसरों (जैसे ईद-ए-मिलाद-उन-नबी) पर आम जनता को दिखाया जाता है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










