
हंसिका मोटवानी के तलाक के बाद एक्स भाभी ने कसा तंज, लिखा- 'सब समय का खेल है'
ABP News
Hansika Motwani Divorce: बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी के महज चार साल बाद ही तलाक ले लिया है. जिसके बाद उनकी एक्स भाभी एक्ट्रेस नेन्सी जेम्स ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर तंज कसा है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का हाल ही में सोहेल खटूरिया के साथ तलाक हुआ है. महज चार साल में ही दोनों की शादी टूटने की खबर से एक्ट्रेस फैंस काफी परेशान हो गए हैं. इसी बीच हंसिका मोटवानी की एक्स भाभी, एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स ने इस तलाक पर तंज कसा है. सोशल मीडिया के जरिए नैन्सी ने इस कॉन्ट्रोवर्सी में खुद को घसीटे जाने पर लोगों को ऐसा करने से मना किया है. साथ ही इसे कर्मा से भी जोड़ा है.
क्या बोलीं नैन्सी जेम्स?हंसिक मोटवानी के भाई की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मुस्कान नैन्सी जेम्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर जैसे ही हंसिका के तलाक की खबरें आईं, कई यूजर्स ने नैन्सी को लेकर भी बातें करना शुरू कर दिया. इस पर नैन्सी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की और उसके साथ लिखा, 'मैं कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि मुझे किसी दूसरे की लाइफ से दूर रखा जाए.'
आगे लिखा...आगे उन्होंने लिखा, 'आप लोग हमेशा से सपोर्टिव और अंडरस्टैंडिंग रहे हो, और मैं इसे एप्रिशिएट करती हूं. मैं गुजारिश करती हूं कि मुझे किसी की झूठी दुनिया से दूर ही रखा जाए. मेरे पास कोई पेड़ पीआर नहीं हैं- वक्त सारी सच्चाई का खुलासा कर देगा. सब समय का खेल है. शांति, प्यार और कर्मा.' नैन्सी के इस पोस्ट को हंसिका से जोड़कर ही देखा जा रहा है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












