
सड़क पर 45 लाख कैश मिलने पर सिपाही ने किया ऐसा काम, IPS बोले- ईमानदारी को सलाम...
AajTak
अगर किसी के सामने लावारिस हालत में इस तरह रुपयों से भरा बैग आ जाए तो उसकी नियत डोल सकती है, मगर कॉन्स्टेबल निलांबर का ईमान नहीं डोला. उन्होंने रुपयों से भरे बैग की जानकारी अपने अफसरों को दे दी, ताकि उसे उसके मालिक तक पहुंचाया जा सके. उनकी इस ईमानदारी को देखकर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.
छत्तीसगढ़ ट्रैफिक पुलिस के कॉन्स्टेबल निलांबर सिन्हा सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी ईमानदारी को सैल्यूट कर रहे हैं. कई IAS और IPS अधिकारियों ने भी उनकी तारीफ की है. रायपुर में तैनात कॉन्स्टेबल निलांबर को सड़क किनारे लावारिस हालत में रुपयों से भरा एक बैग मिला था. इस बैग में 45 लाख रुपये कैश थे.
जाहिर है अगर किसी के सामने लावारिस हालत में इस तरह रुपयों से भरा बैग आ जाए तो उसकी नियत डोल सकती है, मगर कॉन्स्टेबल निलांबर सिन्हा का ईमान नहीं डोला. उन्होंने रुपयों से भरे बैग की जानकारी डिपार्टमेंट के अफसरों को दे दी, ताकि उसे उसके मालिक तक पहुंचाया जा सके. उनकी इस ईमानदारी को देखकर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं.
दरअसल, रायपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात निलांबर एयरपोर्ट के पास सड़क पर ड्यूटी कर रहे थे. इसी बीच उन्हें एक लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली. जब उन्होंने चेक किया तो बैग के अंदर 2000 और 500 के ढेर सारे नोट रखे थे. निलांबर ने बिना देर किए इसकी जानकारी बड़े अफसरों को दी और बैग को पुलिस कंट्रोल रूम में लाकर जमा करवा दिया.
शाबाश नीलाम्बर सिन्हा, सिपाही हो तो तुम्हारे जैसा ईमानदार. https://t.co/fFKu9gYYeW
जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बैग में एक दो नहीं बल्कि 45 लाख रुपये हैं. फिलहाल, पुलिस तलाश कर रही है कि आखिर बैग किसका है और इतने रुपये लेकर कोई, कहां जा रहा था. वहीं, कई IAS और IPS अधिकारियों ने कॉन्स्टेबल निलांबर की ईमानदारी की खुले दिल से तारीफ की है.
IAS और IPS ने रिएक्ट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











