
स्वास्थ्य मंत्री नब दास का कभी करीबी था आरोपी ASI! सर्विस बुक में भी 'अच्छा रिकॉर्ड'
AajTak
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले में सीआईडी क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है. आरोपी ASI गोपाल कृष्ण दास से लगातार पूछताछ की जा रही है. हालांकि, दूसरे दिन भी घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. लेकिन, जो जानकारियां सामने आ रही हैं, वो चौंकाने वाली हैं. आरोपी ASI एक समय नब दास का निजी सुरक्षा अधिकारी रहा है.
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास मर्डर मिस्ट्री में बेहद चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. आजतक के हाथ वो एफआईआर लगी है, जो आरोपी ASI के खिलाफ दर्ज करवाई गई है. इसमें पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार विवरण दिया गया है. इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि आरोपी ASI कभी स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास को निजी सुरक्षा अधिकारी रहा है. इतना ही नहीं, पुलिस की सर्विस बुक में भी उसका अच्छा रिकॉर्ड दिखाया गया है. यही वजह है कि ASI को चौकी प्रभारी तक की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी. सर्विस बुक में उसकी मानसिक बीमारी का जिक्र नहीं है. जानिए पहले FIR में क्या है...
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले में ब्रजराजनगर पुलिस थाने के IIC प्रद्युम्न स्वैन (Pradyumna Swain) ने स्वत: संज्ञान लिया है और प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस FIR में लिखा है- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास रविवार (29 जनवरी, 2023) को गांधी चौक स्थित लिफ्ट और शिफ्ट बिल्डिंग में ब्रजराजनगर के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के कार्यालय का उद्घाटन करने वाले थे. मंत्री नब दास की कार दोपहर करीब 12.15 बजे कार्यक्रम स्थल के पास रुकी. जैसे ही नाब दास कार का गेट खोलने के बाद नीचे उतरे तो ट्रैफिक क्लीयरेंस के लिए ड्यूटी में तैनात ASI गोपाल कृष्ण दास करीब आया और अपनी सर्विस पिस्टल से मंत्री की हत्या करने के स्पष्ट इरादे से निशाना साधा और बहुत करीब से गोली चला दी. घटनास्थल से 50 मीटर दूर ही उसकी बाइक खड़ी मिली.
'गोली मारने के बाद भाग रहा था गोपाल कृष्ण'
ब्रजराजनगर IIC ने मामले में अपनी शिकायत में यह भी कहा- मैंने रामपुर पुलिस चौकी के कांस्टेबल केसी प्रधान के साथ मिलकर हमलावर ASI गोपाल कृष्ण दास को पकड़ लिया. हालांकि, मौके पर कुछ संघर्ष और कहासुनी के दौरान आरोपी ने अपनी 9 MM पिस्टल से दो राउंड और गोलियां चला दीं. हमें पता चला है कि आरोपी द्वारा दूसरे राउंड की फायरिंग में पुलिस वाले की उंगली में भी कुछ चोट आई है. कालीनगर के जीबनलाल नायक के रूप में पहचाने गए एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आईं.
'कांग्रेस विधायक थे नब किशोर, तब PSO रहा गोपाल'
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ASI कभी मंत्री नब किशोर का निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) रहा है. यानी वो मंत्री के बारे में बेहतर तरीके से जानता था. वर्तमान में गोपाल दास गांधी नगर चौकी में प्रभारी के तौर पर तैनात था. नब दास जब कांग्रेस के विधायक थे, तब गोपाल कृष्ण दास को पीएसओ के रूप में नियुक्त किया गया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



