
स्वाति मालीवाल केसः बिभव कुमार को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
AajTak
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा होने में समय लगेगा. दोनों पक्षों की दलीलों और तथ्यों को देखते हुए आरोपी बिभव कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और 14 जून को पेश किया जाए.
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को दिल्ली की एक अदालत ने आज 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अदालत ने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा होने में समय लगेगा. केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार ने 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था.
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कहा कि मुझे लगता है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और इसे पूरा होने में समय लगेगा. दोनों पक्षों की दलीलों और तथ्यों को देखते हुए आरोपी बिभव कुमार को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा जाए और 14 जून को पेश किया जाए.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने "उचित जांच" करने और आरोपी को सबूतों से छेड़छाड़ करने या गवाहों को कोई धमकी या प्रलोभन देने से रोकने के लिए बिभव कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया था. वहीं बिभव कुमार के वकील करण शर्मा ने दिल्ली पुलिस की याचिका का विरोध किया. इस बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने बिभव कुमार की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका की स्वीकार्यता पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है.
इससे पहले सोमवार को बिभव कुमार की जमानत याचिका को सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि स्वाति मालीवाल द्वारा एफआईआर दर्ज कराने में कोई "पूर्व-चिंतन" नहीं किया गया था और उनके आरोपों को खारिज नहीं किया जा सकता. बिभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था, उन्हें उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने 5 दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था. जबकि उन्हें पिछले शुक्रवार को 4 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. बिभव कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








