
'स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम कांग्रेस सिंह भी' सतीश महाना की बात पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके
ABP News
UP News: यूपी विधानसभा के बजट सत्र में अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वतंत्र देव सिंह को उनके पुराने नाम ‘कांग्रेस सिंह’ से संबोधित कर दिया. यह सुनते ही सदन में ठहाके गूंज उठे और मंत्री भी मुस्कुरा पड़े.
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वतंत्र देव सिंह को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिससे पूरा सदन हंसी से गूंज उठा. लखनऊ में चल रहे सत्र में उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह का परिचय देते हुए उनका पुराना नाम ‘कांग्रेस सिंह’ बता दिया. यह टिप्पणी सुनते ही सदन में ठहाके लगने लगे और खुद मंत्री भी मुस्कुराते नजर आए.
अध्यक्ष सतीश महाना ने स्वतंत्र देव सिंह का परिचय देते हुए कहा कि वह बीजेपी के टिकट पर वर्तमान विधान परिषद में तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने उनके जन्म, शिक्षा और राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र किया. इसी दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्वतंत्र देव सिंह का एक नाम ‘कांग्रेस सिंह’ भी है.
यह सुनते ही सदन में मौजूद सदस्य हंस पड़े. खुद स्वतंत्र देव सिंह भी अपनी हंसी नहीं रोक सके. माहौल कुछ देर तक हल्का और खुशनुमा बना रहा. अध्यक्ष ने फिर उनसे पूछा कि यह नाम पहले था या अब है, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि यह नाम पहले था. इसके बाद कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी.
"स्वतंत्र देव सिंह जी का एक नाम कांग्रेस सिंह भी है..." अध्यक्ष सतीश महाना की बातों पर यूपी विधानसभा में लगे ठहाके! #UPVidhansabha #Congress #ViralVideo #ABPNews pic.twitter.com/kXG5y3tsMv

'चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल-LPG के बढ़ेंगे दाम', मिडिल ईस्ट में जंग को लेकर राहुल गांधी की भविष्यवाणी
Assembly Elections in India:












