
स्वच्छता सर्वे पर ठनी, BJP ने किया रैंकिंग सुधरने का दावा तो AAP का पलटवार
AajTak
दिल्ली में जहां एक ओर नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) की सुगबुगाहट तेज हो चली है. तो अब वहीं दूसरी तरफ हाल में आए स्वच्छता सर्वेक्षण पर AAP और BJP में ठन गई है. बीजेपी जहां रैकिंग सुधरने का दावा कर रही है, तो आम आदमी पार्टी का दावा है कि एमसीडी नीचे 10वें स्थान पर है.
बीजेपी और आम आदमी पार्टी इन दिनों सिर्फ गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ही एक दूसरे को निशाने पर नहीं ले रही हैं. बल्कि दिल्ली में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए भी दोनों ने अपनी-अपनी तरकश में तीर जमा कर लिए हैं. अब हाल में आए स्वच्छता सर्वे को ही देखें, तो BJP के शासन वाली MCD जहां सफाई को लेकर रैंकिंग सुधरने का दावा कर रही है. वहीं AAP का आरोप है कि बीजेपी के राज में एमसीडी नीचे से 10वें नंबर पर रही है.
पिछले साल से सुधरी रैंकिंग
स्वच्छता सर्वे की रैकिंग को लेकर एमसीडी का कहना है कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम की रैंकिग बीते साल से 3 अंक सुधरकर 28 हो गई है. जबकि पूर्वी दिल्ली नगर निगम की रैंकिग 6 स्थान सुधरकर 34 पर आ गई है. वहीं उत्तरी दिल्ली नगर निगम की रैंकिग 8 स्थान सुधकर 37 रही है.
AAP ने किया पलटवार
वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक और एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने स्वच्छता सर्वे को लेकर एक बार फिर भाजपा शासित एमसीडी को घेरा है. AAP ने BJP पर हमला करते हुए कहा कि 45 शहरों में दिल्ली 37वें स्थान पर रही है. पिछले 5-6 सालों के स्वच्छता सर्वे में दिल्ली लगातार ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से Top-10 में अपनी जगह बना रही है. दिल्ली की जनता को हर गली,चौराहे,नुक्कड़ पर कूड़े-गंदगी का सामना करना पड़ता है. वो इससे आजिज आ चुकी है और आजादी चाहती है.
एमसीडी चुनाव की मांग

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










