
स्याही और पेंट में इस्तेमाल होने वाला केमिकल खांसी की दवा में क्यों? मीठे सिरप के जहरीले होने की पूरी कहानी
AajTak
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की मौत ने सरकारी लापरवाही और दवा नियंत्रण व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया. भोपाल से महज छह घंटे की दूरी पर हुई इस त्रासदी के पीड़ित परिवारों से मिलने में सरकार और विपक्ष दोनों को 33 दिन लग गए. जांच में सामने आया कि सिरप में फार्मा ग्रेड की जगह इंडस्ट्रियल ग्रेड प्रोपीलीन ग्लाइकॉल इस्तेमाल हुआ था, जिसमें 48% से ज्यादा जहरीला DEG पाया गया, जबकि इसकी सीमा 0.1% होनी चाहिए.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने से 14 बच्चों की जान गई. दो बच्चों की मौत बैतूल में हुई. भोपाल से छिंदवाड़ा की दूरी छह घंटे की है लेकिन इस छह घंटे का सफर पूरा करके जान गंवाने वाले बच्चों के परिजन से मिलने में सरकार को और विपक्ष दोनों को 33 दिन लग गए.
अफसाना को जिंदगी भर ये अफसोस रहेगा. जिस बच्चे का चार दिन बाद जन्मदिन मनाने का प्लान किया, उसे ही सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की जहरीली खामियों की वजह से मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में वो जहरीला कफ सिरप पिलाना पड़ा, जिससे उसैद की जान चली गई. उसैद, अदनान और इन जैसे 14 बच्चे अकेले मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में केवल एक कफ सिरप की वजह से पिछले 40 दिन से ज्यादा वक्त के बीच जान गंवा बैठे. परिवार चालीस दिन अपने बच्चों को गंवाते रहे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में कफ सिरप पर सख्ती, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जाएगी दवा, खरीद-बिक्री पर भी लगाई रोक
इलाज के पैसों के लिए बेचना पड़ा ऑटो
3 साल ग्यारह महीने के उसैद के पिता यासीन ने यही कफ सिरप अपने बेटे को पिलाया जिससे उसकी किडनी फेल हो गई. लिहाजा इलाज के पैसों के लिए उन्हें अपना ऑटो तक बेचना पड़ा. उसैद की तरह ही पांच साल के अदनान के दादा अपने पोते के आखिरी जन्मदिन की तस्वीर दिखाते हैं. अदनान भी मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा के उन बच्चों में से एक है, जिसकी मौत ये कफ सिरप पीने से हुई.
अब सवाल है कि मध्य प्रदेश में इस जहरीले कोल्ड्रिप सिरप को पिलाने का जिम्मेदार कौन है? क्या वो डॉक्टर जिन्होंने कोल्ड्रिप कफ सिरप बच्चों को पीने के लिए लिखा? जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार लिया है. लेकिन सवाल है कि डॉक्टर कैसे जिम्मेदार हैं जबकि डॉक्टर वही दवा लिखते हैं जो सरकारी जांच के बाद बाजार में बिकने के लिए आती है?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










