
स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में कोरोना भगाने की पूजा, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
AajTak
अमेठी के पिंडोरिया गांव में कोरोना ने तेजी से पैर पसारे हैं और समाधान कोई मिलना नहीं दिख रहा है. इसी वजह से सभी गांव वालों ने देवी मां की पूजा की है. ये एक ऐसी पूजा है जहां पर महिलाएं देवी को खुश करने के लिए नृत्य कर रही हैं और पुरुष घंटे बजा रहे हैं.
देश इस समय कोरोना की दूसरी लहर से त्रस्त है और सभी जगह तबाही का मंजर देखने को मिल सकता है. मामले अब कम होने शुरू हुए हैं लेकिन लोगों की तकलीफें अभी भी काफी ज्यादा हैं. ऐसे में अब कोरोना से मुक्ति पाने के लिए लोग सिर्फ वैक्सीन और दवाई पर भरोसा नहीं जता रहे हैं. उनकी नजरों में अब आस्था की शक्ति से भी कोरोना पर जीत हासिल की जा सकती है. इसका ताजा उदाहरण केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र में देखने को मिला है. अमेठी में कोरोना भगाने के लिए पूजा
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










