
स्पोर्ट्स लीग, रियल एस्टेट, नाइट क्लब... जानिए अनमोल बिश्नोई ने कहां इन्वेस्ट किए उगाही के पैसे
AajTak
सुरक्षा एजेंसियों के डोज़ियर में खुलासा हुआ कि अमोल बिश्नोई विदेशों में बैठकर गैंग का उगाही नेटवर्क चलाता था और करोड़ों रुपए स्पोर्ट्स क्लब, रियल एस्टेट, फिल्मों और नाइटक्लब में निवेश करता था.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार किए गए एक डोजियर से कुख्यात बिश्नोई गिरोह के चौंकाने वाले अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार, गिरोह ने उगाही (extortion) के पैसों को भारत के बाहर के व्यवसायों में निवेश किया है जिनमें स्पोर्ट्स क्लब और रियल एस्टेट शामिल हैं.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस पूरे ऑपरेशन का एक प्रमुख सूत्रधार है जिसे आज भारत लाया जा रहा है. वह कई हाई-प्रोफाइल अपराधों में प्रमुख वांछित रहा है जिसमें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना शामिल है. वही गैंग की उगाही रैकेट को मैनेज करता था और विदेश में निवेश की पूरी प्लानिंग संभालता था.
शीर्ष सुरक्षा सूत्रों ने आजतक को बताया कि अनमोल बिश्नोई गिरोह उगाही रैकेट के प्रबंधन में शामिल रहा है और उसने गिरोह के उगाही वाले पैसे को विदेशों में निवेश किया है. इस निवेश में याच (yachts), फिल्में, और यहां तक कि कैनेडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है. इसके अलावा, गिरोह ने थाईलैंड के नाइट क्लबों और बार में भी पैसा लगाया है.
यह भी पढ़ें: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 'छोटे' भाई के गुनाहों की 'बड़ी' है लिस्ट... जानिए कौन है अनमोल बिश्नोई!
हवाला के माध्यम से पैसे का लेनदेन
गिरोह का वित्तीय नेटवर्क काफी व्यापक है, जिसमें हवाला चैनलों के माध्यम से कनाडा और थाईलैंड जैसे देशों में पैसा भेजा जाता है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरोह के सहयोगियों पर छापे मारे हैं और एक ऐसे गैंगस्टर के परिवार के सदस्यों की ₹17.82 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है जो गिरोह के पैसे का प्रबंधन करता था.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








