
स्पेशल 26 गैंग: ईडी का फर्जी समन भेजकर उगाही करता था गैंग, देशभर में की ठगी, नौ आरोपी गिरफ्तार
AajTak
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली समेत देश के बड़े व्यापारियों को ईडी का फर्जी समन भेजकर धन उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है. मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक असम राइफल्स का हेड कॉन्सटेबल भी है. आरोपी देशभर में सैकड़ों लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं. गैंग में दिल्ली की एक वकील भी शामिल है.
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दिल्ली समेत देश के बड़े व्यापारियों को ईडी का फर्जी समन भेजकर धन उगाही करने वाले गैंग का खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक असम राइफल्स का हेड कॉन्सटेबल भी है. ये आरोपी देशभर में सैकड़ों लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं.
स्पेशल सीपी क्राइम रविंद्र यादव ने बताया कि इस वसूली गैंग में दिल्ली की एक वकील भी शामिल है. पुलिस अफसरों के मुताबिक, वकील सहित कुछ और लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस ने बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड के कब्जे से 12 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की गई है.
क्राइम ब्रांच ने मुंबई, वेस्ट बंगाल, यूपी और दिल्ली में छापेमारी कर अब नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन ने शिकायत की थी कि कुछ लोग ED का फर्जी नोटिस भेजकर उससे करोड़ों रुपए की मांग कर रहे हैं. व्यापारी की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए इस गैंग का पर्दाफाश किया. पुलिस ने बताया कि यह गैंग स्पेशल 26 से प्रभावित था.
व्यापारी से मांगे 2-3 करोड़ रुपए, उसने दर्ज करा दी शिकायत
इस मामले में पुलिस ने अखिलेश मिश्रा, दर्शन हरीश, विनोद, धर्मेंद्र, नरेश, असरार, विष्णु, देवेंदर और गजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, निप्पॉन इंडिया पेंट्स लिमिटेड के अध्यक्ष हरदेव सिंह को ईडी के दो फर्जी नोटिस मिले. उनके साथी को अखिलेश मिश्रा नाम के युवक ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है और जल्द ही वे गहरी मुसीबत में फंस जाएंगे.
शिकायतकर्ता को फिर वही नोटिस स्पीड पोस्ट के माध्यम से मिला. इसके बाद हरदेव सिंह ने आरोपियों से संपर्क किया. आरोपियों ने नोटिस रद करने के लिए शुरू में 2-3 करोड़ रुपए की फिरौती मांग की और दिल्ली के अशोका होटल में मिलने को कहा. इसके बाद हरदेव सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










