
स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ Galaxy S20 FE 4G लॉन्च, जानें कीमत-फीचर्स
AajTak
Samsung Galaxy S20 FE 4G को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है. SM-G780G मॉडल नंबर वाला ये फोन SM-G780F मॉडल नंबर वाले ओरिजनल Galaxy S20 FE से अलग है. पुराने मॉडल में Exynos 990 प्रोसेसर दिया गया था.
Samsung Galaxy S20 FE 4G को स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है. SM-G780G मॉडल नंबर वाला ये फोन SM-G780F मॉडल नंबर वाले ओरिजनल Galaxy S20 FE से अलग है. पुराने मॉडल में Exynos 990 प्रोसेसर दिया गया था. अलग प्रोसेसर के अलावा नया Galaxy S20 FE 4G भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ओरिजनल मॉडल जैसा ही है. Samsung Galaxy S20 FE 4G (Snapdragon 865) के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत MYR 2,299 (लगभग 41,300 रुपये) रखी गई है. इसे ब्लू, ऑरेंज और वायलेट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस नए फोन को जर्मनी, मलेशिया और वियतनाम में कंपनी की साइट पर लिस्ट किया गया है. शुरू में इसकी जानकारी एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने दी थी. फिलहाल ये साफ नहीं है कि लेटेस्ट मॉडल भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं. ओरिजनल Galaxy S20 FE को भारत में पिछले साल अक्टूबर में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था. बाद में कंपनी ने इस साल मार्च में देश में 55,999 रुपये में Galaxy S20 FE 5G को लॉन्च किया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












