
स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट जारी करने वाला इंजीनियर अरेस्ट, घाटकोपर होर्डिंग मामले में दूसरी गिरफ्तारी
AajTak
मनोज रामकृष्ण मुंबई महानगरपालिका द्वारा स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट देने के लिए अधिकृत किया गया इंजीनियर है. मुंबई क्राइम ब्रांच शुक्रवार को मनोज रामकृष्ण को अदालत में पेश कर उसके पुलिस कस्टडी की मांग करेगी.
घाटकोपर होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग घायल हो गए थे. इस मामले में ईगो मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिंडे को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था. अब इसी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मनोज रामकृष्ण को गिरफ्तार किया है. मनोज रामकृष्ण वही व्यक्ति है जिसने एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को घाटकोपर का होर्डिंग लगाने के लिए स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट दिया था.
मनोज रामकृष्ण मुंबई महानगरपालिका द्वारा स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट देने के लिए अधिकृत किया गया इंजीनियर है. मुंबई क्राइम ब्रांच शुक्रवार को मनोज रामकृष्ण को अदालत में पेश कर उसके पुलिस कस्टडी की मांग करेगी. अब मुंबई पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मनोज रामकृष्ण ने स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी सर्टिफिकेट खुद की मर्जी से ईशु किया या उसे इशू करने के लिए कहा गया था.
मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने से छेदा नगर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था. जांच में सामने आया था कि ये होर्डिंग अवैध था और 15 हजार वर्ग फीट से ज्यादा क्षेत्रफल में लगा था. इस होर्डिंग का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज चुका था. फिलहाल, एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार कैंप कर रही हैं और मलबे में तलाशी अभियान चला रही हैं. इस हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन 60 घंटे बाद पूरा हुआ था

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










