
स्टेज पर हुई बदतमीजी पर बोलीं PAK एक्ट्रेस माहिरा- 10 हजार में से किसी 1 ने ये किया...
AajTak
माहिरा ने क्वेटा में अपने साथ स्टेज पर हुई बदतमीजी का जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने अपना ओपिनियन शेयर करते हुए कहा कि ऐसे प्रोग्राम और होने चाहिए ताकि लोगों को आदत लग सके. वो ज्यादा जागरुक हों. एक्ट्रेस का ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ एक लाइव इंटरव्यू के दौरान बदतमीजी की गई. उनपर ऑडियन्स में से किसी ने सामान फेंक दिया. ये देख माहिरा गुस्सा नहीं हुईं, लेकिन हंसकर ऐसा ना करने की बात कही और आगे ऑडियन्स की रिक्वेस्ट पर डायलॉग बोलने से भी मना कर दिया. ये वीडियो खूब वायरल हुआ. अब माहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसके बारे में अपना ओपिनियन शेयर किया है.
माहिरा को लगा डर!
माहिरा ने लिखा- जो हुआ वो किसी ने सोचा भी नहीं था. किसी को ये नहीं सोचना चाहिए कि स्टेज पर किसी पर कुछ भी फेंक देना ठीक था. चाहे वो कागज में लिपटा हुआ फूल ही क्यों ना हो. ये गलत मिसाल पेश करता है. ये बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा. कई बार ऐसा होता है जब मैं डर जाती हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, उनके लिए भी जो मॉब जैसी सिचुएशन में फंस जाते हैं. ये उनके लिए खतरनाक हो सकता है.
माहिरा ने आगे लिखा- तो मेरी बात ध्यान से सुनिए... जब हम वापस लौट रहे थे तब किसी ने कहा इसके बाद हम यहां कभी कोई इवेंट नहीं करेंगे. जिससे मैं सहमत नहीं हूं. क्योंकि ये सॉल्यूशन नहीं है. यहां दस हजार या उससे भी ज्यादा की भीड़ थी... जो अपना प्यार और उत्साह दिखा रहे थे. जिस तरह से वो बेहतर जानते हों या समझते हो. मैं देख सकती थी कि वो नहीं जानते थे कि अपनी एक्साइटमेंट को कैसे रोकें या जताएं. चीज फेंकने वाला बदमाश जो भी था, वो 10 हजार में से 1 था.
और ऑर्गनाइज हों ऐसे प्रोग्राम...
शायद मुझे वहां से उठकर चले जाना चाहिए था, शायद भीड़ की स्क्रीनिंग की जा सकती थी, शायद मुझे उस स्पॉट पर नहीं रखा जाना चाहिए था... बहुत सारे ऑप्शन्स हो सकते थे और होना भी चाहिए था. मैं इस बारे में दृढ़ता से महसूस करती हूं कि हमें पाकिस्तान के और शहरों में इस तरह के और प्रोग्राम्स की जरूरत है. जितना ज्यादा आप अलर्ट होंगे उतना ज्यादा आप जागरूक और शिक्षित होंगे. इसे सामान्य करने की जरूरत है और देखो क्या होता है. लोग, शहर, हमारी संस्कृति, एक-दूसरे के प्रति हमारी समझ (जिसमें कमी है), एकता (जिसमें और भी कमी है).. ये सब फलेगा-फूलेगा!

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.










