
स्टूडेंट्स ने पार की हदें, छात्र को परेशान करने के लिए जबरन खिलाई ये गंदी चीज...
AajTak
चीन के फूजियान प्रांत में मिडिल स्कूल के कुछ छात्रों ने एक छात्र को बुली करते हुए उसके साथ इतना बदतर किया कि सोच कर भी रौंगटे खड़े हो जाएं. पीड़त लड़के को काउंसिलिंग के लिए भेज दिया गया है.
कई बार स्कूली छात्र शैतानियां और रैगिंग करते हुए सारी हदें ही पार कर देते हैं. कहीं किसी छात्र के साथ मारपीट तो कहीं सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने की खबरें आती हैं. कई बार ये भी देखा गया है कि बहुत अधिक रैगिंग और बुली सहने के बाद किसी छात्र ने आत्महत्या कर ली हो.
हालिया मामला तो और भी हैरान करने वाला है. यहां चीन के फूजियान प्रांत में मिडिल स्कूल के कुछ छात्रों ने एक छात्र को बुली करते हुए मानव मल खाने को मजबूर किया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में छात्रों ने उसे वॉशरूम में नीचे बैठाया और मानव मल में हाथ डालने को कहा और खाने को कहा. लड़का मना करता है तो बाकी लड़के उसे ऐसा करने को मजबूर करते हैं.
लोगों ने ये वीडियो देखा तो ऐसा करने वाले लड़कों को जमकर लताड़ा. लोगों ने पुलिस से ऐसे लड़कों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की अपील की. किसी और ने कमेंट किया- ऐसे लड़कों को किसी हाल में नहीं बख्शा जाना चाहिए और सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
वहीं कुछ लोगों ने ऐसे बिगड़ैल और बदमाश लड़कों के माता पिता की खराब परवरिश को इस सब के लिए जिम्मेदार ठहराया. लोगों ने कहा- अगर ऐसे बच्चों को उनके माता पिता ने समय रहते कंट्रोल नहीं किया तो ये जल्द जेल के अंदर होंगे और होने चाहिए.
द बीजिंग न्यूज के अनुसार इस स्कूल के एक अधिकारी ने घटना की पुष्टि की है. अन्य समाचार रिपोर्टों में कहा गया है कि पुलिस ने वीडियो में धमकाने वाले लड़को की पहचान कर ली है, लेकिन उनकी कम उम्र के कारण उनका नाम पब्लिक नहीं किया जा रहा है. इस बीच, पीड़ित छात्र को काउंसिलिंग के लिए भेजा गया है, ताकि वह इस ट्रॉमा से निकल सके.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











