
'स्टालिन पहले अपना नाम बदलकर तमिल में रखें', तमिलनाडु के बजट से ₹ का सिंबल हटाने पर बोलीं BJP नेता तिमिसिलाई सौंदर्यराजन
AajTak
तमिलनाडु के बजट से इस बार ₹ का सिंबल हटाने के बाद इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है. बीजेपी नेता तिमिसिलाई सौंदर्यराजन ने कहा है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपना नाम बदलकर तमिल नाम रखना चाहिए. वहीं, तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने भी राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ बयान दिया है.
तमिलनाडु की एमके स्टालिन सरकार ने राज्य के बजट से '₹' का सिंबल हटाकर उसे 'ரூ' सिंबल से रिप्लेस कर दिया है. राज्य सरकार के इस एक्शन का भारतीय जनता पार्टी के नेता जमकर विरोध कर रहे हैं. पूर्व राज्यपाल और BJP नेता तिमिसिलाई सौंदर्यराजन ने सरकार के इस फैसले की खुलकर आलोचना की है.
बीजेपी नेता ने कहा,'तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपना नाम बदलकर तमिल नाम रखना चाहिए. अपनी सरकार की सभी विफलताओं को छिपाने के लिए यह नाटक जारी है. कितने साल उन्होंने तमिलनाडु पर शासन किया. अब क्यों? डीएमके हमेशा अलगाववाद की बात करती है और राष्ट्र विरोधी मानसिकता के साथ वे राष्ट्रीय अखंडता के खिलाफ हैं.'
आप इतने मूर्ख कैसे हो सकती हैं: अन्नामलाई
तमिलनाडु बीजेपी चीफ अन्नामलाई ने भी राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ बयान दिया है. अन्नामलाई ने कहा,'2025-26 के लिए डीएमके सरकार का राज्य बजट एक तमिल द्वारा डिजाइन किए गए रुपये के प्रतीक को बदल देता है, जिसे पूरे भारत ने अपनाया और हमारी मुद्रा में शामिल किया. प्रतीक को डिजाइन करने वाले थिरु उदय कुमार डीएमके के एक पूर्व विधायक के बेटे हैं. आप कितने मूर्ख हो सकते हैं.'
पहली बार किसी राज्य ने किया बदलाव
बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ, जब आज (13 मार्च) तमिलनाडु की सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए रुपए के '₹' सिंबल को ही बदल दिया. दरअसल, देशभर में ₹ के सिंबल का इस्तेमाल राज्यों के बजट में किया जाता है. लेकिन तमिलनाडु की सरकार ने इसे ரூ सिंबल से रिप्लेस कर दिया है. यहां चौंकाने वाली बात यह है कि ₹ के सिंबल को जिस ரூ सिंबल से रिप्लेस किया गया है, वह तमिल लिपि का अक्षर 'रु' है. यहां खास बात यह है कि पहली बार किसी राज्य ने ₹ के सिंबल में बदलाव किया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










