
स्कूल में बच्चों को नहीं दिया एडमिशन, दबंगों ने प्रिंसिपल को लाठी-डंडों से पीटा
AajTak
भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में घुस कर दबंगों ने स्कूल प्रिंसिपल पर लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली. हमले में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
राजस्थान के भरतपुर में बच्चों को स्कूल में एडमिशन ना देना प्रिंसिपल को भारी पड़ गया. इसके लिए दबंगों ने उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर डाली. फिर वहां से फरार हो गए. हमले में प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा बुरी तरह घायल हो गए. मामला नदबई थाना क्षेत्र के तलछेरा इलाके का है. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है.
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ दबंग लाठी-डंडों से स्कूल के अंदर घुस कर प्रिंसिपल राम कुमार शर्मा की पिटाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि घटना 16 जुलाई की है. जब दबंग प्रिंसिपल को पीट रहे थे, तो किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.
घायल प्रिंसिपल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.
क्यों की गई प्रिंसिपल की पिटाई? जानकारी के मुताबिक, प्रिंसिपल ने कुछ बच्चों को स्कूल में एडमिशन नहीं दी थी. साथ ही स्कूल में पढ़ रहे कुछ बच्चों को पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र भेज दिया था. इससे नाराज होकर गांव के लोगों ने प्राचार्य की पिटाई कर दी. इस पर प्रिंसिपल ने बताया कि स्कूल में सीट फुल थीं, जिस कारण बच्चों को एडमिशन देना संभव नहीं था. उन्होंने इतनी सी बात के लिए पिटाई कर डाली. उन्होंने बताया, ''मैंने मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है.''
उधर, भरतपुर के एएसपी अनिल मीणा ने बताया, ''हमने प्रिंसिपल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. वायरल वीडियो भी हमें मिल गया है. वीडियो की जांच की जा रही है. प्रिंसिपल के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










