
स्कूली छात्रा को पीट रहा था लड़का, Video वायरल होते ही एक्शन में आए CM हेमंत सोरेन
AajTak
झारखंड के पाकुड़ में एक आदिवासी छात्रा को पीटे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिले के एसपी को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. वीडियो को ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद सोरेन ने उसपर रिप्लाई करते हुए अधिकारी को कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने का निर्देश दिया.
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक छात्रा को पीटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो जब सोशल मीडिया के जरिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंचा तो उन्होंने ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए पाकुड़ पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया.
दरअसल, पाकुड़ में महेशपुर थाना क्षेत्र के रोलाग्राम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक स्कूल ड्रेस में लड़की को बुरी तरह पीटता हुआ नजर आ रहा है. रजनी मुर्मू नाम के टि्वटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया गया था.
वीडियो को शेयर करते हुए उसमें लिखा गया था कि "एक लड़का आदिवासी लड़की को बुरी तरह से मार रहा है और दूसरा लड़का उसका वीडियो बना रहा है. पीड़ित लड़की St Stanislaus HS hathimara स्कूल की छात्रा है और लड़का रोलामारा गांव का रहने वाला है. आदिवासी महिलाओं पर लगातार हिंसा हो रही है जिसका वीडियो सामने आ रहा है."
रजनी मुर्मू ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने ट्वीट में झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री और पाकुड़ विधानसभा सीट से विधायक आलमगीर आलम को टैग किया है.
.@pakurpolice कृपया उक्त मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्यवाई करते हुए सूचित करें।@dcpakur @JharkhandPolice https://t.co/UO6W841jqB
वीडियो सामने आने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से रिप्लाई किया और पाकुड़ डीसी, एसपी को कार्रवाई करने का आदेश दिया. इतना ही नहीं, सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई कर उन्हें सूचित करने का भी निर्देश दिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










