
सौतेली है मुस्कान की मां, रो-रोकर फांसी देने की बात करने वाले पेरेंट्स के बैंक खाते की सच्चाई भी आई सामने
AajTak
जिस मां ने अपने दामाद की मौत पर आंसू बहाए, इंसाफ की गुहार लगाई, वही अब सवालों के घेरे में है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया कि वह मुस्कान की सौतेली मां है. सौरभ मुस्कान की मां के अकाउंट में भी पैसे भेजता था. इससे पहले कब-कब और कितने पैसे भेजे गए, इन पैसों का कहां इस्तेमाल हुआ, ऐसे सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है.
मेरठ के सौरभ मर्डर केस में अब नए-नए खुलासे होते जा रहे हैं. सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान की मां पर भी पुलिस को जांच में कई नई जानकारी मिली है. मीडिया के सामने आकर रो-रोकर अपनी कातिल बेटी के लिए फांसी की मांग करनी वाली कविता रस्तोगी मुस्कान की सौतेली मां है. सौरभ के परिजनों द्वारा पैसों को लेकर मुस्कान के घर वालों पर लगाए गए सभी आरोपों की भी जांच शुरू हो गई है.
जिस मां ने अपने दामाद की मौत पर आंसू बहाए, इंसाफ की गुहार लगाई, वही अब सवालों के घेरे में है. मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया कि सौरभ के पास करीब 6 लाख रुपये थे, जिसमें से 1 लाख रुपये मुस्कान के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे. पुलिस के अनुसार चौंकाने वाली बात यह है कि मुस्कान की मां के अकाउंट में भी पैसे भेजे गए थे. इससे पहले भी कब-कब और कितने पैसे भेजे गए, इन पैसों का कहां इस्तेमाल हुआ, ऐसे सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है.
दोनों को रिमांड पर लेने की कोशिश
एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि मुस्कान और साहिल को रिमांड लिया जाएगा . दो टीमें बनाई गईं हैं, जो चार्जशीट फाइल करेगी . एसपी सिटी ने बताया कि सारे सबूत जुटाए जा रहे हैं. जहां-जहां से इन्होंने शॉपिंग की थी. सब जगह पूछताछ हो रही है. सभी चीज चिन्हि्त कर ली गई हैं. दोनों मेरठ से बाहर कब-कब और कहां-कहां गए थे, शिमला में कहां गए थे, इसकी जानकारी भी की जा रही है . उनके फोन की जांच हो रही है. पूरी प्लानिंग से मर्डर किया गया था. मुस्कान और साहिल ने गुमराह करने की भी बहुत कोशिश की. यह भी पूछताछ की जाएगी के यह बॉडी का क्या करने वाले थे. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसे विवेचना का पार्ट बनाया जाएगा.
सौरभ के भाई ने लगाए कई गंभीर आरोप
वहीं सौरभ के भाई बबलू ने बताया कि कि सौरभ लंदन से लाखों पाउंड लेकर आया था. बबलू ने बताया कि सौरभ ने मुस्कान के परिजनों के अकाउंट में पैसे डाले थे, जिसकी पूरी जांच होनी चाहिए. बबलू ने बताया कि मुस्कान के परिजनों ने सौरभ के पैसे से ही मकान खरीदा है. सौरभ के पैसे से ही आईफोन तक खरीदा गया है. बबलू का कहना है कि हम साहिल को नहीं जानते. पहली बार शक्ल देखी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










