
सोसायटी के लोग बोले- डॉग को घर में रखो, महिला ने कहा- यह हमारा नहीं है... फिर ईंट-डंडों से कर दिया हमला
AajTak
गुजरात के सूरत शहर में कुत्ते को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई. लोगों ने एक घर पर ईंट और डंडों से हमला कर दिया. यह झगड़ा गली के कुत्ते को घर में रखने को लेकर हुआ था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
गुजरात के सूरत शहर में कुत्ते को लेकर सोसाइटी में बवाल मच गया. सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने एक परिवार पर डंडों, ईंटों से हमला कर दिया. गली के कुत्ते को घर में रखने को लेकर हुए इस विवाद में पुरुष और महिलाएं मारपीट करती नजर आईं. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लिंबायत थाना पुलिस ने केस दर्ज किया और सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
वायरल वीडियो सूरत शहर के लिंबायत थाना क्षेत्र की मारुति नगर सोसायटी का है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक दूसरे पर डंडे और ईंटों से हमला कर रहे हैं. सोसायटी के लोग एक घर को निशाना बना रहे हैं. घर के सदस्यों के साथ मारपीट होती देख एक डॉग भी उन्हें बचाने के लिए भौंकने लगता है. वायरल वीडियो 20 जनवरी का है, जो 25 जनवरी को सामने आया. इसके बाद लिंबायत थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट में शामिल 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद 7 आरोपियों में से एक आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. गिरफ्तार आरोपी समीर अहमद ने कहा कि मेरा पड़ोस में रहने वाली मुमताज के साथ कुत्ते को घुमाने के की वजह से झगड़ा हो गया था. मुझसे गलती हो गई, मैं माफी चाहता हूं.
यह भी पढ़ें: रिक्शे वाले ने रात में मिलाया डायल-112, मदद के बजाय पुलिसवालों ने मारपीट कर लूट लिया, एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल
डीसीपी पिनाकिन परमार ने कहा कि 20 जनवरी को लिंबायत इलाके में मारुति नगर में मारपीट का केस दर्ज किया गया है. इस घटना में शिकायतकर्ता अपनी मौसी के घर पर आया था. उस वक्त सोसाइटी वालों के साथ उसकी मौसी का झगड़ा चल रहा था. यह इंवॉल्व हुआ तो सोसाइटी वालों ने उसे मारा. उसका वीडियो वायरल हुआ था. सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. शिकायतकर्ता की मौसी से सोसाइटी वालों का कहना था कि डॉग को घर पर रखें, जबकि उसकी मौसी का कहना था कि डॉग हमारा नहीं है, वह स्ट्रे डॉग है. उसे हम घर में कैसे रख सकते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










