
सोशल मीडिया हैंडल मैनेजमेंट पर सालाना डेढ़ करोड़ खर्च करेंगे LG..., दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा
AajTak
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना था कि ये शॉकिंग न्यूज है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी को हायर करने का फैसला किया है. वो टेंडर उनकी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. ये पब्लिक अगस्त में सामने आया है. अब दिल्ली के टैक्सपेयर्स का 1.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष एलजी के सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर खर्च किया जाएगा.
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर अपने प्रचार के लिए टैक्सपेयर्स के पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है. स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दावा किया है कि दिल्ली के एलजी सक्सेना ने सोशल मीडिया कंपनी को हर साल 1.5 करोड़ रुपये दिए जाने के लिए टेंडर जारी किया है.
मंत्री सौरभ भारद्वाज का कहना था कि ये शॉकिंग न्यूज है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने के लिए सोशल मीडिया कंपनी को हायर करने का फैसला किया है. वो टेंडर उनकी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. ये पब्लिक अगस्त में सामने आया है. अब दिल्ली के टैक्सपेयर्स का 1.5 करोड़ रुपये प्रति वर्ष एलजी के सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर खर्च किया जाएगा. वो सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के जरिए जल्द ही लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं और इस काम के लिए वो दिल्ली के टैक्सपेयर्स के पैसे खर्च करेंगे.
कंपनी को तीन साल तक दिया जा सकता है सेवा विस्तार
भारद्वाज ने कहा, एलजी वीके सक्सेना और उनके दफ्तर के सोशल मीडिया अकाउंट मैनेजमेंट के लिए अगस्त में सार्वजनिक तौर पर एक टेंडर निकाला गया है. इसमें संबंधित कंपनी को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट संभालने होंगे. टेंडर में कहा गया है कि अगर कंपनी अच्छा काम करती है तो तीन साल के लिए विस्तार दिया जा सकता है.
खुद के प्रचार के लिए बजट जारी नहीं करती दिल्ली सरकार
सौरभ ने कहा, एलजी दफ्तर एक ऑर्नामेंटल पोस्ट है. लेकिन, अब जो हो रहा है, वो गैर संवैधानिक कार्य है. संविधान के रचनाकारों ने सोचा था कि दो पावर सेंटर नहीं हो सकते हैं. ऐसा नहीं हो सकता है कि एक गवर्नर और दूसरा मुख्यमंत्री. इससे पहले किसी एलजी ने ऐसे टेंडर जारी नहीं किए हैं. यह बजटीय आवंटन किसने पारित किया? सौरभ का कहना था कि दिल्ली सरकार एलजी कार्यालय के मैनेजमेंट के लिए बजट जारी करती है, न कि उनके खुद के प्रचार के लिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










