
सोशल मीडिया पोस्ट पर घिरी कर्नाटक कांग्रेस, डीके शिवकुमार ने टीम की लगाई क्लास
AajTak
कर्नाटक कांग्रेस ने गलती का एहसास होने पर तुरंत पोस्ट को डिलीट कर दिया. KPCC प्रमुख डीके. शिवकुमार ने कथित तौर पर पार्टी की सोशल मीडिया टीम की लताड़ लगाई है. यह घटना अब AICC नेतृत्व के ध्यान में आ गई है.
कांग्रेस की कर्नाटक यूनिट सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करने के बाद विवादों में घिर गई है. इस पोस्ट में कश्मीर को गलती से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया है. इस पोस्ट का मकसद पाकिस्तान को दिए गए IMF लोन की आलोचना करना था, जिसमें गलत नक्शा दिखाया गया था. अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस की आलोचना हो रही है.
गलती का एहसास होने पर कांग्रेस ने तुरंत पोस्ट को डिलीट कर दिया. केपीसीसी प्रमुख डीके. शिवकुमार ने कथित तौर पर पार्टी की सोशल मीडिया टीम की लताड़ लगाई है. यह घटना अब AICC नेतृत्व के ध्यान में आ गई है.
'किसी ने की शरारत'
इस घटना को डिप्टी सीएम ने मामूली गलती बताया है और शरारत करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'किसी ने शरारत की है. उस गलती में शामिल सभी लोगों को हटा दिया गया है. मैंने उन लोगों को बर्खास्त कर दिया है जो इस मामले को संभाल रहे थे.'
बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब कांग्रेस द्वारा दिखाए गए विवादास्पद नक्शे को लेकर आलोचनाओं का शिकार हुई हो. इससे पहले दिसंबर 2024 में बेलगावी में महात्मा गांधी की अध्यक्षता वाले बेलगाम सत्र की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर पार्टी की CWC बैठक के दौरान बेलगावी में कांग्रेस के बैनरों पर विवादित नक्शे देखे गए थे. प्रचार बैनरों पर नक्शे में जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से गायब थे, जिस पर बीजेपी ने नाराजगी जताई थी.
इसे शर्मनाक बताते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर अपने वोट बैंक को खुश करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और इस घटना को इंटरनेशनल फाइनेंसर जॉर्ज सोरोस से भी जोड़ दिया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










