
सोशल मीडिया पर सामने आया हंसती खेलती बच्ची का VIDEO, दादा ने सुनाया दर्द, बर्थडे केक खाने से कैसे हुई मौत?
AajTak
Patiala birthday girl death news: पंजाब में एक 10 साल की बच्ची की ऑनलाइन ऑर्डर किया केक खाने से मौत होने का मामला सामने आया है. उसके दादा ने इस मामले के बारे में एक वीडियो के जरिए बताया.
पंजाब से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पटियाला के रहने वाले एक परिवार का दावा है कि उनके घर की 10 साल की बच्ची की बर्थडे केक खाने से मौत हो गई है. ये केक ऑनलाइन ऑर्डर किया गया था. उसका मौत से चंद घंटे पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपना बर्थडे मनाते वक्त काफी खुश नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची सही सलामत दिख रही है. उसके परिवार का कहना है कि केक खाने से उसकी हालत बिगड़ गई, कुछ घंटों बाद शरीर ठंडा पड़ गया था, अस्पताल लेकर गए तो पता चला की बच्ची नहीं रही.
मामले में पुलिस का कहना है कि केक कहां से आया था, इसकी जांच की जाएगी. साथ ही बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसका नाम मानवी बताया जा रहा है. पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह का कहना है कि मामले की अभी जांच की जा रही है कि केक कहां से आया था. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
एक वीडियो में बच्ची के दादा कहते हैं, 'ऑनलाइन केक मंगाया. 6 बजे ऑर्डर किया, सवा 6 पहुंचा और सवा 7 बजे केक काटा. उसे खाने के बाद घर के सभी लोगों की सेहत खराब हो गई. सिर घूम रहे थे. दोनों छोटी बच्ची में एक 10 साल की है, जिसका जन्मदिन था, उसका नाम मानवी था. छोटी वाली 8 साल की है. दोनों को उल्टियां लग गईं. छोटी वाली को ज्यादा उल्टियां हुईं, उसका केक सारा निकल गया. लेकिन फिर भी हालत काफी नाजुक थी.'
वो आगे कहते हैं, 'बड़ी वाली मानवी, जिसकी मौत हुई है, उसका केक नहीं निकला. मुंह से दो बार झाग निकला. हमें लगा कि मामूली उल्टी है. इसके बाद ठीक हो जाएगी. फिर वो सो गई. इसके बाद उसने उठकर पानी मांगा. बोली कि गला सूख रहा है. प्यास बहुत लग रही है. फिर वो सो गई. सुबह करीब 4 बजे हमने देखा वो ठंडी पड़ी थी. हम उसे अस्पताल ले गए. उधर डॉक्टरों ने ऑक्सीजन लगाई. ईसीजी की. कहा कि उसकी मौत हो गई है.'
वो आगे कहते हैं कि एफआईआर दर्ज हो गई है. पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया. मगर, अस्पताल में डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया. आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रति नाराजगी जताई है. वहीं इस मामले के सामने आने के बाद से ऑनलाइन ऑर्डर किए जाने वाले खाने को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. उनका कहना है कि डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स को खाना चेक करने के बाद ग्राहक को डिलीवर करना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










