
सोशल मीडिया पर लड़की के भाई को भेज दी अश्लील वीडियो, पुलिस ने अरेस्ट किया आरोपी
AajTak
Haryana News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सएप पर लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपी तैय्यब उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है.
हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने एक लड़की के फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जिले की महिला थाना सेंट्रल की टीम ने पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया, आरोपी मोहम्मद तैय्यब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले का रहने वाला है. पीड़िता की फेसबुक के माध्यम से करीब 3 साल पहले तैय्यब से पहचान हुई थी. दोनों आपस में एक-दूसरे से बातचीत किया करते थे. आरोपी ने बातचीत के दौरान लड़की से उसकी निजी फोटो और वीडियो मंगवा लिए थे.
इस बीच एक दिन जब लड़की ने बताया कि उसका अब रिश्ता पक्का हो गया है और अब वह उससे बात न करे, तो आरोपी ने कहा, ''अगर तुमने बात करनी बंद की तो मैं तुम्हारे फोटो और वीडियो वॉट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दूंगा. साथ ही तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार दूंगा. जहां तुम्हारी शादी होगी, वहां से मैं शादी तुड़वा दूंगा.'' इसके बाद आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो लड़की के भाई के फोन पर भेज दिए.
इस मामले के बाद पीड़ित लड़की ने महिला थाना सेंट्रल को लिखित शिकायत दी. जिस पर महिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर की. महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीता की टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जिस मोबाइल फोन में पीड़िता के अश्लील फोटो और वीडियो सेव हैं, उस फोन को भी बरामद कर लिया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










