
सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट, संभल में आरोपी ने लिखा- हम तो पाकिस्तान का सपोर्ट करेंगे!
AajTak
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट शेयर की है. उसने लिखा कि चाहे जो हो जाए सपोर्ट तो पाकिस्तान को ही करेंगे. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर लिया है.
भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर देश विरोधी पोस्ट शेयर की है. उसने लिखा कि चाहे जो हो जाए सपोर्ट तो पाकिस्तान को ही करेंगे. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा भी दर्ज किया है.
गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकारों को एडवाइजरी जारी करके स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आसामाजिक तत्वों के द्वारा सोशल मीडिया पर देश विरोधी दुष्प्रचार करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए. उनके खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाए. भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ी तनाव की स्थिति बनी हुई है. दोनों देशों की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं.
इसी बीच यूपी के संभल जिले के बहजोई थाना इलाके में मोहम्मद रियाज नामक युवक के द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेटस लगाते हुए पाकिस्तान के समर्थन वाली पोस्ट शेयर की है. इसमें रियाज ने लिखा, ''चाहे जो हो जाए सपोर्ट तो बस पाकिस्तान को करेंगे.'' इस पोस्ट के साथ उसने पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया था.
एसपी केके बिश्नोई के संज्ञान में मामला आते ही सीओ आलोक सिद्धू को कार्यवाही के निर्देश दिए गए. इसके बाद पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने अकाउंट को ट्रेस करके युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो आरोपी युवक बहजोई थाना इलाके के मोहल्ला कुरैशियान का निवासी निकला. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रियाज को गिरफ्तार लिया.
आरोपी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. खुफिया विभाग की टीमों के द्वारा उसससे पूछताछ की जा रही है. एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही निगरानी के दौरान एक ऐसी पोस्ट सामने आई जिसमें मोहम्मद रियाज नाम के युवक के द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर की गई थी.
पुलिस ने आरोपी मोहम्मद रियाज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है. इस तरह के मामले में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं. मंत्रालय ने कहा है कि सोशल एवं अन्य मीडिया प्लेटफार्म्स पर अवांछनीय तत्वों द्वारा देश विरोधी दुष्प्रचार पर कड़ी नजर रखी जाए. राज्य सरकारों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर फेक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर त्वरित कार्रवाई की जाए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










